सर्वश्रेष्ठ निबन्ध का होगा सम्मान.. पंडित सुदेश ने बताया..कार्यक्रम में भारत मॉ के सपूत को किया गया याद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर….. कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़ ने क्राँतिवीर पँ. चन्द्रशेखर आजाद की  114 वी जयँती पर आयोजित निबँध प्रतियोगिता के परिणाम का एलान कर दिया है। प्रतियोगिता का आयोजन कुछ दिनों पहले किया गया था। प्रतिभागियों से विकास मंच ने आनलाइन और हार्डकापी में निबन्ध आमंत्रित किया था।
 
             कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच के प्रदेश सँगठन सचिव पँ. सुदेश दुबे साथी  ने बताया कि मँच ने हर साल की तरह इस साल भी शहीदे आजम चन्द्रशेकर आजाद की जयँती पर निबँध प्रतियोगिता का आयोजन किया। साथी ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण प्रतियोगिता का आयोजन आनलाइन किया गया। प्रतिभागियों से आजाद के व्यक्तितत्व का उनके जीवन पर प्रभाव को लेकर निबंध लिखने को कहा गया था।
 
                            सुदेश दुबे ने बताया कि निर्णायक मंडल ने परिणाम का एलान कर दिया है।
अँग्रेजी माध्यम मे लिखे गये निबँध के लिए प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान कु. शिवानी तिवारी, कु. रूचि पान्डेय, और  कु. तनुष्का तिवारी ने हासिल किया। हिन्दी माध्यम  मे कु.प्रियांशी मिश्रा, वेदान्त तिवारी,कु. आभा तिवारी कु. भूमिका दुबे ,कु .मीत तिवारी वेदांत अवस्थी और क्रमशः स्थान हासिल किया।
 
              प्रदेश संगठन सचिव ने बताया कि सभी विजेताओं को मँच  के वार्षिकोत्सव पर सम्मानित किया जाएगा। सभी निबंध मासिक पत्रिका ब्रम्ह आलोक मे प्रकाशित होंगे।
TAGGED:
close