बिलासपुर— पर्यवारण संरक्षण के प्रति समर्पित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन ने आज पौधरोपण किया। इस मौके पर संगठन के सदस्यों ने पौधरोपण के साथ ही रोपे गए पौधों को बचाने का भी संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने बताया कि पर्यावरण है तो हम हैं। अन्यथा इसके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। सदस्यों ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने की बात कही।
पर्यावरण के महत्व को समझाने और बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन बिलासपुर मंडल ने पौधरोपण किया। लोको कालोनी स्थित लिटिल बन्नी स्कूल की उप-शाखा के मैदान में मंडल सेक्रो की अध्यक्ष श्रीमती शिखा गोयल, उपाध्यक्षा स्मृृति सोलंकी, सचिव अभिलाषा श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष गीतांजली सेनापती समेत अन्य सदस्यों ने पौधरोपण किया।
पौधरोपण कार्यक्रम के समय स्कूल प्रभारी के. सुहासनी रामाराव, बरखा श्रीवास्तव और प्राचार्या जी.ज्योति समेत स्कूल के बच्चे और शिक्षक उपस्थित थीं। सभी ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर आवश्यक कदम उठाने का संकल्प लिया।