सौ के नोट की कमी नहीं,हालात पर प्रशासन की कड़ी नज़र

Shri Mi
2 Min Read

nores♦ कमिश्नर और पुलिस महानिरीक्षक ने ली महत्वपूर्ण बैठक
♦ कंट्रोल रूम बनाया गया
बिलासपुर।बैंकों में 100 रूपये, 50 रूपये एवं उससे छोटी-छोटी करेंसी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सभी को आसानी से मिलेगा, इसके लिए होड़ न मचाएं। आरबीआई द्वारा नये करेन्सी जारी किये गये हैं, जो एक-दो दिनों में लोगों को बैंकों एवं एटीएम के माध्यम से उपलब्ध होंगे। इस संबंध में बुधवार को बैंक अधिकारियांे की बैठक लेकर बैंकों में उपलब्ध करेन्सी की समीक्षा की गई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                   बैठक में कमिश्नर निहारिका बारिक सिंह और पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिंन्हा ने संभाग और जिले के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे पूरी तरह धैर्य और शांति से बैंकिंग कार्य कराएं। बैठक में कलेक्टर अन्बलगन पी., पुलिस अधीक्षक मयंक श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

                                                   500 एवं 1000 रूपए के मान्यता समाप्त करने की घोषणा के बाद नागरिकों को बैंकों और एटीएम के माध्यम से मिलने वाली बैंकिंग सुविधाओं को सुचारू रूप से उपलब्ध कराने तथा सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था की कार्यवाही की जा रही है। मंथन की बैठक में बैंकों के जरिये से पुराने 500 एवं 1000 के करेन्सी एक्सचेंज के लिए पर्याप्त व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये गये। आने वाले दो दिवस बैंकांे में करेन्सी एक्सचेंज के लिए काफी भीड़ होने की संभावना को देखते हुए बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close