स्मार्ट सिटी– अब टी-20 अभियान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20150913-WA0004बिलासपुर— पश्चिम और पश्चिमोत्तर क्षेत्रों के घोषित स्मार्ट सिटी  के जनप्रतिनिधियों की बैंगलूर में आयोजित बैठक को आज केन्द्रीय मंत्री वैंकया नायडू और बाबुल सुप्रियों ने संबोधित किया।  स्मार्ट सिटी विशेष जनप्रतिनिधि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के साथ ही बिहार,झारखण्ड, आसाम, मणिपुर, मेघालयय अरूणाचल प्रदेश के जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     कार्यक्रम की शुरूआत में बिलासपुर महापौर किशोर राय ने दोनों केन्द्रीय मंत्रियों से मिलकर बिलासपुर को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल किये जाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री बैंकया नायडू ने कहा कि शहर को स्मार्ट बनाने के लिए संसाधनों के साथ जन का समर्थन जरूरी है। उनके सपनों का शहर कैसा हो इसके लिए जन अभियान चलाते हुए विचार विमर्श किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में टाप – 20 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में फोकस किया जाएगा।

                                    बैंगलूरू से सीजी वाल से चर्चा करते हुए महापौर किशोर राय  ने बताया कि टाप -20 शहर में शामिल होने के लिए एक बार फिर अभियान चलाया जाएगा। हमें खुशी है कि हम टाप-100 स्मार्ट सिटी सूची में शामिल हैं। टाप-20 में शामिल होने के लिए ना केवल मेहनत करेंगे बल्कि अपना नाम भी शामिल करवाएंगे। किशोर राय ने बताया कि बिलासपुर स्मार्ट शहर के लिए कन्सल्टेंट घोषित कर दिया गया है। जल्द ही डीपीआर के लिए केन्द्र सरकार से दो करोड़ भी हासिल हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि शहर में सर्वदलीय जन भागीदारी अभियान चलाया जाएगा। जिसमें बिलासपुर की जनता के साथ ही अन्य दलों के लोग भी शामिल होंगे।

                                   जन भागीदारी अभियान के जरिए शहर के एक-एक नागरिक चाहे वह महल में रहता हो या फिर मेहनत मजदूरी करने वाला ही क्यों ना हो उसकी राय भी ली जाएगी। सभी के विचारों को अभियान में शामिल किया जाएगा। खुलकर विचार विमर्श होगा। यह अभियान गली से लेकर महल, खोमचे से लेकर संगोष्ठी के रूप में जगह जगह आयोजित किया जाएगा। साथ ही शहर के विकास में उनके योगदान को सिर आंखो पर रखा जाएगा।

                                 कुल मिलाकर एक बार फिर स्मार्ट टी-20 का खेल शहर में देखने को मिलेगा

close