स्वर्ण अक्षरों में होगा अटल का नाम..अमर

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

sushasan divas Ragvendr rao saba bhavn me  ki photo (3)बिलासपुर– पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस को आज सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने राघवेन्द्र राव सभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी ने विकास को देश का मुद्दा बनाया है और जनता को इसके लिए जागृत किया। उनका कार्यकाल भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा।

                          राघवेन्द्र राव सभाभवन में आयोजित सुशासन दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 1996 में अटल जी जब प्रधानमंत्री बने तब उनका पहला कार्य राजस्थान के पोखरन में परमाणु विस्फोट की अनुमति देना था। इससे दुनिया भर में बहुत हलचल मची और देश पर आर्थिक पाबंदी भी लगी। लेकिन इन विपरीत परिस्थितियों में भी देश ने उत्तरोत्तर आर्थिक प्रगति की, जिसका श्रेय अटल विहारी बाजपेयी को जाता है।

अटल जी ने प्रधानमंत्रीत्व काल में गांव-गांव में सड़कों का जाल बिछाया गया। देश में नेशनल हाइवे का जाल बिछा। देश तेजी से आर्थिक विकास किया। उनकी कल्पना से देश में कानून बना कि हर बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार हो। वे देश के करोड़ों लोगों के श्रद्धा के केन्द्र है।

                        अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सुशासन के लिए बेहतर कार्य किये जा रहे हैं। दो रूपये किलो में चावल, हेल्थ स्मार्ट कार्ड, गरीबों के लिए आवास तथा शिक्षा के लिए अवसर बढ़े। सरकार ने मजदूरों की भी चिन्ता की। युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये हैं।

sushasan divas Ragvendr rao saba bhavn me  ki photo (14)              कार्यक्रम में संभागायुक्त श्री सोनमणि बोरा ने अपने उद्बोधन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी को भारत का पुरोधा बताया। सुशासन के लिए उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर पूरे प्रदेश में खुशहाली एवं समृद्धि के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास किये जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जहां सभी के लिए बीमा कराने की शुरूआत हुई। 108 संजीवनी एक्सप्रेस सेवा सुशासन की दृष्टि से प्रारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि सुशासन की दिशा में बिलासपुर जिले में अनेक कदम उठाए गए।

                 बिलासपुर संभाग में सुशासन की दृष्टि से राजस्व विवाद मुक्त संभाग बनाने का अभियान प्रारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि पूरे संभाग में लगभग 5000 गांव है जिनमें से 500 गांवों को राजस्व विवाद मुक्त ग्राम बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी के सुझाव, मार्गदर्शन से विकसित छत्तीसगढ़ और सुशासित प्रदेश की कल्पना को साकार करेंगे। कार्यक्रम में कलेक्टर अन्बलगन पी. ने  सुशासन की दृष्टि से किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

        नगर निगम महापौर किशोर राय ने कहा कि  अटल जी के कार्यकाल में सुशासन के जो कार्य हुए, उसी को ध्यान में रखकर यह दिवस मनाया जा रहा है।    कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त रानू साहू ने  नगर निगम में किये गये सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के संबंध में प्रेजेंटेशन दिया।

फोटो प्रदर्शनी   –
सुशासन दिवस पर जनसंपर्क विभाग ने फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी से संबंधित फोटोग्राफ्स प्रदर्शित किये गये। उनकी कविताएं, जीवन परिचय और कार्यों की जानकारी पोस्टर के माध्यम से आम लोगों को दी गई। प्रदर्शनी का अवलोकन अमर अग्रवाल, संभागायुक्त  सोनमणि बोरा, कलेक्टर , महापौर , जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी , नगर निगम आयुक्त ने की।

close