स्वागत गेट से टकराई कार..चालक समेत चार लोग घायल..सभी लोग अंबिकापुर के रहने वाले

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर–रतनपुर थाना क्षेत्र के खूंटाघाट स्थित स्वागत गेट से टकराकर कार चालक समेत चार लोग  घायल हो गये। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। कार में सवार चारों घायलों का नाम  देवनारायण मरावी, राजाराम पोयम,आनंद दुबे और कार चालक विकास तिवारी  है। सभी लोग अंबिकापुर जिले के रहने वाले हैं।सीजीवालडॉटकॉम के whatsapp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 जानकारी के अनुसार एक दिन पहले खूंटाघाट के पास स्वागत से कार टकरा गयी। कार में सवार वाड्रफनगर निवासी देवनारायण मरावी 50 साल,राजाराम पोयाम उम्र 45 साल,आनन्द दुबे उम्र 35 साल के अलावा अंबिकापुर निवासी कार चालक विकास तिवारी भी घायल हो गया।

            एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही रतनपुर ईआरव्ही मौके पर तत्काल पहुंच गयी। सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती किया गया। कार्रवाई के दौरान डीपीसीआर प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अश्ननी चौहान, आरक्षक सुनील चन्द्राकर,महिला आरक्षक सरोज विशेष रूप से मौजूद थे।

close