हनुमान ने संगठन बनाकर सीता को वापस लाया..छाया वर्मा

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

  IMG-20170501-WA0014बिलासपुर—गुजराती समाज भवन टिकरापारा में रेलवे कामगार मजदूर यूनियन ने मजदूर दिवस मनाया। इस मौके पर विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों मजदूरों के अलावा सांसद छाया वर्मा, महापौर किशोर राय, चैम्बर्स आफ कामर्स के महामंत्री बेनी गुप्ता,सीजी वाल के प्रधान सम्पादक रूद्र अवस्थी, वरिष्ठ पत्रकार विश्वेष ठाकरे के अलावा गणमान्य लोग मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

          छाया वर्मा ने उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि कि केवल 1 मई को मजदूरों का याद नहीं किया जाए। 365 दिन मजदूरों का सम्मान होना चाहिए। केन्द्र में कांग्रेस की सरकार  हो या फिर भाजपा की..मजदूरों के लिए बहुत सारे कानून बनाये गये। लेकिन कानूनों का पालन आज तक नहीं हुआ। प्रशासनिक अमले का झुकाव उद्योगपतियों और ठेकेदारों के तरफ है। यही कारण है कि आज तक मजदूरों को न्याय नहीं मिला। छाया वर्मा ने कहा कि असंगठित क्षेत्र होने के कारण आपको बहुत सी सुविधाएं नहीं मिल रही है।

                रामायण काल में हनुमान जी ने भी पहले बानर भालुओं का संगठन बनाया। इसके बाद पुल बनाकर रावण को जीता और सीता जी को वापस लाया। संगठन शक्ति की पहचान है…भगवान ने  मानव रूप में अपनाकर हमें शिक्षा दी है।

                      कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे  संभागीय चेम्बर आॅफ कामर्स के महामंत्री बेनी गुप्ता ने केन्द्र सरकार की मजदूर नीतियों का उल्लेख किया।उन्होने कहा कि मजदूरों के बीच काम करने वाले संगठन और नेता को विश्वास पैदा करना होगा। आज मजदूर यूनियन अलोकप्रिय हो रही है। इसकी वजह नेतृत्वकर्ता मजदूरों के बीच विश्वास पैदा नहीं कर पा रहें हैं। देश को भगवान राम, भगवान कृष्ण और महात्मा गांधी की तरह आम जनजीवन से जुड़कर कार्य में विश्वास पैदा करने की आवश्यकता है। बेनी गुप्ता ने कहा कि मजदूर विश्वकर्मा का अवतार होता है। मजदूरों का सम्मान करने से समाज का सम्मान होगा। IMG20170501133405

                             विशिष्ट अतिथि महापौर किशोर राय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सत्यमेव जयते की तरह श्रम मेव जयते का नारा दिया है। श्रम का सम्मान करते हुए मजदूरों के पक्ष मे मजबूत कानून बनाया है।

                       विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अटल श्रीवास्तव, महेश दुबे, पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय, एमआईसी सदस्य उमेश चंद कुमार, प्रशांत सिंह, जिलाध्यक्ष ग्रामीण कांग्रेस राजेन्द्र शुक्ला ने भी मजदूर दिवस की बधाई दी। मजदूरों की हक की लड़ाई में यूनियन का साथ देने का संकल्प लिया।

विचार गोष्ठी का आयोजन

               रेलवे कामगार मजदूर यूनियन के बैनर तले ’’डिजिटल इंडिया और असंगठित मजदूरो का भविष्य ’’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के विशेष वक्ता सीजी वाल के प्रधान संपादक रूद्र अवस्थी और प्रेस क्लब सचिव विश्वेश ठाकरे ने विषय पर प्रकाश डाला। ठाकरे ने कहा कि डिजिटल इंडिया का फायदा केवल 30 प्रतिशत शहरी लोगों को होगा। 70 प्रतिशत ग्रामीण भारत को योजना से बहुत ज्यादा फायदा होने वाला नहीं है।दरअसल डिजीटल इंडिया अभियान के बहाने पूंजीपति वर्ग को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

                   रूद्र अवस्थी ने कहा कि हमें संगठित होकर आगे बढ़ना है। विरोध के लिए सिस्टम का हिस्सा बनना होगा। उन्होने कहा कि डिजीटल इंडिया की उपयोगिता को नकारा नहीं जा सकता है। हमें इसको समझना ही नहीं बल्कि इसका हिस्सा भी बनना होगा। इसके बाद ही हम अपनी मांग को बुलंदी के साथ रख सकते हैं। यदि सिस्टम में बदलाव की चाहत रखने वालों को बताना चाहता हूं कि पहले सिस्टम का हिस्सा बनो । रूद्र अवस्थी ने कहा कि संगठन शक्ति के अलावा और कोई शक्ति मजदूरों के पास नहीं है। मजदूर अपने बच्चों को शिक्षित करें..शिक्षित हो, संगठित होकर संघर्ष करे।

अभयनारायण का सम्मान

                                                  सम्मेलन में विचार गोष्ठी के अलावा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नया माल गोदाम, ट्रक मालिक संघ ने रेलवे कामगार मजदूर यूनियन के संरक्षक, श्रमिक नेता अभय नारायण राय का मुख्य अतिथि छायावर्मा के हाथों साल, श्रीफल से सम्मान किया। इसके अलावा  दूजराम साहू, और माघी लाल कोसले को उनकी विदाई के अवसर पर मुख्य अतिथि के हाथों 20-20 हजार रूपये की सहायता राशि दी गयी।  30 वर्षो की सेवाओं के लिए शाल, श्रीफल से सम्मानित किया।

close