हवाई सेवा आंदोलन का समर्थन..मेयर ने कहा..केन्द्रीय नेतृत्व में..शहर की राजनीति जरूरी…आगे आएं छात्र नेता

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—– मेयर रामशरण यादव हवाई सेवा आंदोलन में शामिल हुए। अपने संबोधन में कहा कि शहर विकास के लिए केंद्रीय नेतृत्व की जरूरत है। यादव  ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व में शहर की राजनीति का होना बहुत जरूरी है।
 
                  मंगलवार को मेयर रामशरण यादव राघवेन्द्र राव सभा भवन स्थित 96 दिन से चल रहे हवाई सेवा आंदोलन में शिरकत किया। अपने संबोधन में केंद्रीय नेतृत्व में शहर की राजनीति की जरूरत होने की बात कही।
 
                               रामशरण यादव ने कहा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शहर के समग्र विकास के लिए कार्य करने की जरूरत है। शहर के विकास के लिए  केंद्रीय राजनीति में शहर के लोगों का सक्रिय भूमिका की जरूरत है। उन्होने उपस्थित छात्र नेताओं को केंद्रीय राजनीति तक पहुंच बनाने और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास के लिए कार्य करने कि अपील की। प्रदर्शन में सीएमडी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मुंशीराम उपवेजा, पार्षद रविंद्र सिंह, विजय केसरवानी, राजकुमार तिवारी, अशोक भंडारी, सुशांत शुक्ला समेत पूर्व छात्र संघ के पदाधिकारी से लेकर वर्तमान के विभिन्न कालेजों के छात्रसंघ पदाधिकारी धरना के दौरान मौजूद थे।
TAGGED: , ,
close