हार के बाद भी क्यों बने हैं पद पर…..? पूछ लिया तो पत्रकारों पर ही भड़क गए प्रदेश भाजपा प्रभारी

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार पर प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने गुरुवार को कहा कि 15 साल से हमारी सरकार थी। सरकार के खिलाफ एन्टीनकम्बेंसी थी जिसे हम भांप नहीं पाए। वहीं पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि हार के बाद भी वह पद पर बने हुए के सवाल पर अनिल जैन भड़क उठे और उन्होंने पत्रकारों से पूछ डाला क्या आप कांग्रेस के लोग हैं। जिसके बाद कुछ देर तक गहमागहमी का माहौल बन गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बता दें गुरुवार दोपहर एकात्मक परिसर में हुए पत्रकार वार्ता के दौरान उस वक्त वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। अनिल जैन से जब पूछा गया कि क्या आप हार की जिम्मेदारी लेते हैं तो उन्होंने साफतौर पर इस बात से पर्दा तो नहीं उठाया। उलटा पत्रकारों से सवाल कर ​डाला। क्या आप कांग्रेस के लोग हैं जिसके बाद वाद विवाद और गहमागहमी का माहौल बन गया।

जिसके बाद कुछ पत्रकारों ने पत्रकारवार्ता का​ बहिष्कार कर दिया। पत्रकारा वार्ता के दौरान अनिल जैन एग्सिव मुद्रा में नजर आए। इस दौरान अनिल जैन के साथ प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक और प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close