हिर्री पुलिस की कार्रवाई…संदिग्ध स्थिति में मिली 9 महिलाएं…कोर्ट में पेश

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
cg_policeबिलासपुर—हिर्री पुलिस ने बीती रात बिलासपुर- रायपुर नेशनल राजमार्ग में 9 महिलाओं को संदिग्ध स्थित में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी महिलाओं का संबध सैक्स रैकेट से है। हिर्री पुलिस ने आरोपी महिलाओं को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की विभिन्न धारआओं को तहत बिल्हा एसडीएम कोर्ट में पेश किया है।
                 पुलिस जानकारी के अनुसार गुरूवार देर रात पेट्रोलिंग टीम बिलासपुर–रायपुर मार्ग में गश्त में निकली। हाइवे पर एक ढाबा के पास कुछ महिलाओं को संदिग्ध स्थिति में खड़े और घूमते हुए पाया गया। पेट्रोलिंग टीम ने ढाबे के पास खड़ी सभी 9 महिलाओं से देर रात घूमने का कारण पूछा। किसी ने संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। थाना पहुंचने के बाद महिलाओं ने बताया कि उनका संबध सैक्स रैकेट से है।
                  हिर्री पुलिस ने हिरासत में ली गयीं सभी 9 महिलाओं को बयान के साथ बिल्हा एसडीएम कोर्ट में पेश किया है। सेक्स रैकेट में शामिल महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराएं लगायी गयीं है। हिर्री पुलिस के अनुसार सभी महिलाएं बिलासपुर में मगरपारा, बंधवापारा, लिंगियाडीह, चांटीडीह की रहने वाली हैं।
close