1 लाख 80 संविदा कर्मचारियों ने दिया चौथे दिन भी धरना…कहा..सरकार वादा निभाए..वरना नाराजगी का करना होगा सामना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संवीदा कर्मचारी महासंघ ने चौथे दिन भी नियमितिकरण की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेता श्याम मोहन दुबे ने बताया कि अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को दिनों दिन व्यापक समर्थन मिल रहा है। नियमितिकरण की मांग को लेकर खेल परिसर स्थित धरना प्रदर्शन को समर्थन देने लगातार भीड़ पहुंच रही है।चौथे दिन भी विभागों के कर्मचारियों ने मंच से सभी संबोधित किया।
सर्वविभागीय संविदा कर्मचारी संगठन ने खेल परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल के चौथे दिन भी प्रदर्शन किया। विभागों के कर्मचारियों ने मंच पर पहुँचकर संबोधन भी किया। वक्ताओं ने बताया कि मातृ शक्तियों को सरकार के केबिनेट की बैठक को लेकर भरोसा था कि इस बार न्याय मिलेगा। लेकिन मुख्यमंत्री ने एक बार फिर संविदा कर्मचारियों को तोड़कर रख दिया है।
श्याम दुबे ने बताया कि यदि सरकार ने नियमितिकरण का एलान नहीं किया तो इस बार हम कॉंग्रे को वोट देने की भूल नहीं करेंगे। हम और हमारे किसान जो परिवार से उन्हें भी राज्य सरकार के खिलाफ वोट डालने की अपील करेंगे।
छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के ज़िलाध्यक्ष चंद्रशेखर पॉडेय और संरक्षक देवेन्द्र पटेल ने हड़ताल का समर्थन किया। सरकार से गुहार लगाया कि जन घोषणा पत्र में किये गये नियमितीकरण के वादे को जल्द से जल्द पूरा करे। 
चन्द्रशेखर पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में अनियमित कर्मचारी धरना  प्रदर्शन पर हैं। जिसके चलते सरकारी कामकाज पर बूरा प्रभाव पड़ा है। अनियमित कर्मचारियों में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। 1 लाख अस्सी हज़ार अनियमित कर्मचारियों ने संकल्प लिया है किनियमित नहीं किया गया तो सरकार को नाराजगी का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। 
close