चाकलेटी रंग का होगा10 का नया नोट…एक तरफ महात्मा गांधी…दूसरी तरफ कोणार्क के सूर्य मंदिर को स्थान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

10 note बिलासपुर— भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही महात्मा गांधी सीरीज में दस का नया नोट जारी करने वाला है। दस नोट का नोट चाकलेटी कलर होगा। नोट में सांस्कृतिक विरासत को स्थान दिया गया है। नोट के एक तरफ बीच में महात्मा गांधी का फोटो होगा। जबकि दूसरी तरफ कोणार्क सूर्य मंदिर को स्थान होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                 महात्मा गांधी सीरीज का नया नोट चाकलेट ब्राउन रंग का होगा। रिजर्व बैंक ने 10 का नया नोट ज्यामितीय पैटर्न से तैयार किया है। रंगों का सामंजस्य बेहतर तरीके से किया गया है। जल्द ही दस का नया नोट रिजर्व बैंक जारी करने वाला है।

                      रिजर्व बैंक पत्र के अनुसार नोट में हिन्दी और अंग्रेजी में अंक 10 लिखा होगा। नोट में RBI और INDIA बारीक शब्दों में लिखा रहेगा। महात्मा गांधी के दायीं तरफ रिजर्व बैंक गवर्नर के हस्ताक्षर के साथ शपथ वाक्य लिखा होगा। नोट के दायी तरफ ही अशोक स्तम्भ का फोटो भी रहेगा। वाटर मार्क पेपर में महात्मा गांधी को पोट्रेट और 10 लिखा रहेगा। नोट का नम्बर बायें से दाएं नोट के ऊपर क्रमशः बढते आकार में लिखा होगा।

               दाहिने तरफ नोट छापने का सन, स्वच्छ भारत का लोगो और स्लोगन लिखा रहेगा। नोट का आकार 63mm  बाय 123 mm का रहेगा।

close