11 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार..पुलिस की कार्रवाई..सौरभ दुबे को गिरफ्तारी के बाद जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर ठगी के आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी खमतराई निवासी पीड़िता विजयलता सोनी और अन्य की शिकायत पर जांच पड़ताल के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 11 लाख  रुपये लेकर आवास दिलाने का झांसा दिया था।
 
                             सरकन्डा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले में पुलिस महानिरीक्षक महोदय के आदेशानुसार आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में  थाना सरकंडा पुलिस ने आरोपी सौरभ दुबे को खमतराई निवासी विजयलता समेत अन्य लोगों की शिकायत पर गिरफ्तार किया है।
 
             पुलिस के अनुसार पीड़िता विजयलता, सिरगिट्टी थाना निवासी संगीता बंजारा निवासी ने  बताया कि आरोपी सौरभ दुबे इन्द्रप्रस्थ का रहने वाला है। आरोपी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने का वादा किया था। आरोपी ने सभी लोगों से 11 लाख रूपये भी लिए। आरोपी ने आवास नहीं मिलने की सूरत में रूपया लौटाने का वादा किया। और उसने ब्लैंक भी दिया।
 
               पीड़िता विजयलता ने बताया कि रूपये वापस नहीं मिलने पर चैक को बैंक में जमा किया। लेकिन बाउंस हो गया।विजयलता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सौरभ दुबे को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close