6 साल की बच्‍ची के साथ 11 वी के छात्र ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Shri Mi
1 Min Read

गाजियाबाद। गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना इलाके में 6 साल की बच्‍ची के साथ 16 साल के एक किशोर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के माता-पिता ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की। पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

किशोर बच्ची के पड़ोस में ही रहता है और बच्ची के घर इसका आना-जाना रहता था। पीड़ित बच्ची की मां ने 15 नवंबर को पुलिस को बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 15 नवंबर को पीड़ित बच्ची के माता-पिता ने थाना साहिबाबाद में सूचना दी थी क‍ि उनके पड़ोस में रहने वाले 16 साल के एक किशोर ने उनकी बेेेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज किया और पॉक्सो समेत कई अन्य धाराओं में आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया।

किशोर की गिरफ्तारी के बाद उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close