13 साल के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय धरना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

congress- panjaबिलासपुर—भाजपा सरकार के तेरह साल के शासनकाल के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने 12 दिसम्बर को पुराना बस स्टेण्ड चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का एलान किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला और निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजिरुद्दीन ने संयुक्त बयान जारी कर बताया है कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार को 12 दिसम्बर को 13 साल पूरे हो गये हैं। इन 13 सालों में ऐसी कोई उपलब्धि नही है जिससे छत्तीसगढ़ के निवासियों का विकास हुआ हो। 13 सालों में प्रदेश की जनता ने केवल भ्रष्टाचार और घोटाले की कहानी ही जानता है।

                       13 सालों में प्रदेश में प्रशासनिक आतंकवाद को बढ़ावा मिला है। किसानो का धान का समर्थन मूल्य बोनस नही दिया गया है। अनुसूचित जाति और जन जातिए पर अत्याचर हुए हैं। नक्सल वाद के नाम पर गरीब आदिवासियो का सफाया दिया जा रहा है। बलात्कार, पुलिस अभिरक्षा में मौत छत्तीसगढ़ की पहचान बन चुकी है। विकास के नाम पर उद्योगपातियो को उपजाऊ जमीन मुफ्त में भेटं किया जा रहा है। कृषि रकबा  कम होना चिंता का विषय है।

                     कांग्रेस नेताओं ने बताया कि प्रदेश में बिजली की दरे दिल्ली से महंगी है। जबकि दिल्ली सरकार बाहर से बिजली खरीदती है। आज प्रदेश का एक एक नागरिक कर्ज के बोझ तले दबा हुा है। भाजपा नेता दिन दुनी रात चौगुनी विकास कर रहे हैं। आम आदमी पूछ रहा है कि क्या मोदी के अच्छे दिन केवल व्यापारियो भाजपा नेताओ, मंत्रियों और विधायको के लिए ही है।

                       कांग्रेस नेताओं के अनुसार जनता की परेशानियों के मद्देनजर जिला कांग्रेस कमेटी पुराना बस स्टैण्ड में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर जनता के सामने भाजपा की असफलताओ को रखेगी

Share This Article
close