बिलासपुर—-सरकन्डा पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ अशोक नगर निवासी कालिया बाई की शिकायत पर कार्रवआई की गयी है। आरोपियों ने कालिया बाई से नगर निगम में आवास दिलाने के लिए दो लाख 75 हजार रूपयों की धोखाधड़ी की है।
सरकन्डा पुलिस ने अशोक नगर सरकन्डा निवासी महिला से नगर निगम में आवास दिलाने के नाम पर 275000 रूपयो की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। महिला की शिकायत के बाद दोनो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
खुलासा करते हुए सीएसपी स्नेहिल साहू और थानेदार परिवेश तिवारी ने बताया कि मामले की शिकायत के बाद आलाधिकारियों को जानकारी दी गयी। पुलिस कप्तान के निर्देश पर अलग अलग टीम बनाकर आरोपियों की पतासाजी की गयी। पतासाजी के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी को अशोकनगर से जबकि दूसरे आरोपी को चांटीडीह से गिरफ्तार किया है।
स्नेहिल साहू ने बताया कि दोनो आरोपियों से हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। दोनों ने ठगी के आरोप को कबूल किया। खुलासा मे बताया गया कि आरोपी सौरभ जायसवाल अपने साथी राहुल के दुकान गया। दुकान में में निगम की रसीद को एडिटिंग कर फर्जी तरीके से तैयार किया। फर्जी रसीद के सहारे महिला को मकान दिलाने का झांसा देते हुए 2 लाख 75 रूपयों की ठगी को अंजाम दिया। पूछताछ के बाद दोनो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया।
आरोपियों के पास से प्रिंटर,मॉनिटर, स्कैनर, लैमिनेटर,कीबोर्ड, माउस,चार नग पावर प्लग को बरामद किया गया है।आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
पकड़े गए आरोपियों के नाम
परिवेश तिवारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों में शुभम श्रीवास अशोक नगर का रहने वाला है। जबकि दूसरा आरोपी सौरभ जायसवाल चांटीडीह का है।
Join Our WhatsApp Group Join Now