24 घण्टे में पकड़ाए बलात्कार के दोनों आरोपी..एक पेन्ड्रा, दूसरा कोरिया में पकड़ा गया..दोनों मस्तुरी का मामला

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- पुलिस ने बलात्कार के दो अलग अलग प्रकरम में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपियों को कोरिया और पेन्ड्रा से पकड़ा गया है।पुलिस के अनुसार दोनो आरोपी शादी का झांसा देकर पीड़िता का दैहिक शोषण किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि मस्तुरी थाना में दो पीड़ित महिलाओं ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किेए जाने की शिकायत की। अपनी शिकायत में एक पीड़िता ने बताया कि तीन साल पहले पेन्ड्रा में शादी के दौरान योगेश रजक से मुलाकात हुई। धीरे धीरे दोनों एक दूसरे के करीब आए। शादी के नाम पर दोनों में शारीरिक सम्बधन बना। कुछ दिन पहले योगेश रजक ने बताया कि दूसरी लड़की से शादी करने की बात कही। और उसने अपना मोबाइल बन्द कर लिया।

                जबकि दूसरी पीड़िता ने मस्तूरी थाना पुलिस को बताया कि वह तलाकशुदा है। एक साल पहले उसकी मुलाकात कोरिया निवासी जितेन्द्र कुमार धीवर से हुई। जितेन्द्र शादी का बहाना कर उसके साथ सम्बन्ध बनाया। इस बीच वह अपने घर चिरमिरी गया। और बीच बीच में मस्तुरी आकर समन्ध बनाता रहा। एक दिन जब शादी के लिए दबाव बनायी तो उसने मोबाइल बन्द कर लिया।

                दोनों शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मस्तूरी पुलिस ने पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवुाल को अवगत कराया। पुलिस कप्तान के निर्देश पर दोनों आरोपियों को पकड़ने कोरिया और पेन्ड्रा अलग अलग टीम को रवाना किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी।  दोनों के खिलाफ 376 का आरोप दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

 
TAGGED:
close