9 जुआरी गिरफ्तार,तीन लाख से अधिक नगद बरामद,आधा दर्जन मोबाइल और मोटर सायकल जब्त

Shri Mi
2 Min Read

तखतपुर(टेकचंद (कारड़ा)मुंगेली पुलिस ने खार में खेल रहे 9 जुआरियों  को गिरफ्तार किया है। जुआरियो के पास पुलिस ने लगभग 3 लाख से अधिक रुपये बरामद किए है। सभी जुआरियो के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।मुंगेली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर  जुआरियो के ठिकाने में धावा बोलकर 9 जुआरियो को रेंज हाथ पकड़ा है।  मुंगेली थाने में पदस्थ एस आई राजकुमार साहू अपने स्टाफ़  के साथ पेट्रोलिंग के दौरान कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार जानकारी मिली कि खोपचा ढाबा के पास ग्राम गीधा खार के खेत में कुछ लोग काटपत्ती पर दांव लगा रहे है। सूचना पर हम स्टाफ और गवाहो कि मौजूदगी में  रेड कार्यवाही किबगयीं।  

     पुलिस को देखकर जुआरियो ने भागने का प्रयास किया।लेकिन पुलिस ने  घेराबंदी कर सभी को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के नाम अभिषेक ठाकुर, अजय उपाध्याय,अभिषेक मिश्रा, रामगोपाल दुबे ,. सुरेश ध्रुव,वासु परिहार. चित्रकुमार,. संतोष सोनकर, और  छोटा रगड़े है। 

 पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के फाड़ से जिनके फड़ एवं पास से नगदी सवा  लाख से अधिक रुपये समेत 52 पत्ती तास 1 बोरी फट्टी 2 अधजली मोमबत्ती, 6 मोटरसायकल, 7 मोबाइल बरामद  किया है। सभी जुआरियो कर खिलाफ मिला  धारा 13 जुआ एक्ट के तहत करवाई की गयी है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close