जनता की इच्छा…आम आदमी पार्टी लड़े चुनाव…नागेश का दावा..2600 में खरीदेंगे धान..हर हाथ को मिलेगा काम

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG20171006144554बिलासपुर— आम आदमी पार्टी प्रदेश संगठन मंत्री नागेश बंछोर और बिलासपुर लोकसभा संयोजक सरदार जसबीर सिंग ने बताया कि प्रदेश में किसानों की हालत दयनीय है। संगठन ने फैसला लिया है कि साल 2018 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी लड़ेगी। कितने विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों को उतारा जाएगा। इसकी घोषणा समीक्षा बैठक के बाद होगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      बंछोर ने बताया कि प्रदेश में सरकार बनने पर किसानों को प्रति क्विंटल 2600 रूपए धान का समर्थन मूल्य दिया जाएगा। बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी जाएगी। पत्रवार्ता में आम आदमी पार्टी नेता ने स्थानीय मंत्री और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

                         पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश संगठन मंत्री नागेश बंछोर ने बताया कि आम आदमी पार्टी एक से 20 नवम्बर तक बदलबो छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा निकालेगी। यात्रा एक साथ प्रदेश के 90 विधानसभा और 11 संसदीय क्षेत्रो में निकलेगी। यात्रा चार चरणों में होगी। आज सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओ और नेताओं के साथ बैठक हुई है। यात्रा को लेकर विचार विमर्श किया गया है।

                    एक सवाल के जवाब में बंछोर ने बताया कि आम आदमी पार्टी केवल उपस्थिति के लिए नहीं बल्कि परिणाम के लिए विधानसभा चुनाव लड़ेगी। प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी की तरफ उम्मीद से देख रही है। सभी दलों ने जनता को ठगा है। वर्तमान सरकार घोषणा के बाद भी 2100 रूपए समर्थन मूल्य देने की बात दूर तीन साल का बोनस भी देने से इंकार कर दी है। प्रदेश के किसान परेशान हैं। बेरोजगार युवक दर दर भटक रहे हैं। लेकिन प्रदेश में आप की सरकार बनते ही किसानों को धान का समर्थन मूल्य प्रति क्विटल 2600 रूपये कर दिया जाएगा।

              नागेश ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पार्टी ने संकल्प लिया है कि 2600 मा धान लेबो..हर लईका ला काम देबो…। जब धान की पैदावर बढेगी..तो धान से जुड़े और अन्य उद्योग भी लगाए जाएंगे। उद्योंगो में प्रदेश के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा नौकरी मिलेगी।

                क्या किसान और धान के अलावा कोई मुद्दा नहीं है…सवाल का जवाब देते हुए नागेश ने कहा कि मुद्दे बहुत हैं। हम राजनीति में नहीं…सेवा में विश्वास करते हैं। जाहिर सी बात है कि हम धान और किसान पर राजनीति नहीं करते। विकसित मजबूत प्रदेश की संकल्पना के साथ हम विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। लेकिन इसके पहले समीक्षा करेंगे….। चुनिंदा विधानसभा सीट पर ही प्रत्याशी उतारेंगे।

                     बंछोर ने बताया कि छत्तीसगढ़ की पहचान धान और चावल से है। जरूरत है अपनी पहचान बनाए रखने की। धीरे धीरे पूंजीपतियों ने प्रदेश की  पहचान को मिटाना शुरू कर दिया है। सरकार भी ऐसे लोगों का समर्थन कर रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही पहचान को ना केवल स्थापित किया जाएगा। बल्कि उद्योगों को बढ़ावा भी दिया जाएगा।

            पत्रवार्ता के दौरान बिलासपुर लोकसभा अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह, लोकसभा सचिव ईश्वर चंदेल, दिलदार सिह,संजय अग्रवाल और अन्य प्रमुख लोगों के अलावा भारी संख्या में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

close