शुरू हुआ आरोप प्रत्यारोप का दौर…कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा…हारने वाले दे रहे चुनौती…एक बार फिर जनता देगी जवाब

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— जैसे जैसे मतदान की तारीख करीब आ रही है। नेताओं में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। एक दिन पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर दिए गये बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा के वरिष्ठ नेता पर सीधे सीधे निशाना साधा है।

मालूम हो कि एक दिन पहले कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने मुख्यमंत्री और सरकार के काम काज को लेकर निशाना साधा था। चुनौती वाले बयान पर आज प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने प्रेस नोट जारी कर अमर अग्रवाल पर निशाना साधा है। अभय नारायण राय ने कहा कि जो अपनी विधानसभा सीट नहीं जीत पाये वह लोकसभा की ग्यारह सीट जीतने की चुनौती दे रहे हैं। यह सोचकर जनता हैरान है।

अभय ने कहा कि जनता से नकारे जाने के बाद जिन्हें मोदी और शाह ने लोकसभा के उम्मीदवार के लायक नहीं समझा। ऐसे लोग बिलासपुर लोकसभा का संचालन कर रहे हैं। इतना ही नहीं यही लोग ग्यारह सीट जीतने का दावा भी कर रहे हैं। यह जानते हुए भी इस समय बिलासपुर समेत  प्रदेश में कांग्रेस के प्रति जबरजस्त मौहाल है।

अभय ने दावा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज सरकार के साठ दिन की  उपलब्धियों के दम पर कांग्रेस लोकसभा चुनाव में ग्यारह की ग्यारह सीट जीतेगी।  राहुल गांधी की न्यूनत आय गारंटी योजना से 72 हजार रुपये गरीबों के खाते में हर साल जाएंगे। घोषणा के बाद भाजपा में निराशा का दौर चल रहा है। जबकी जनता ने फैसला कर लिया है कि जुमलों की सरकार अब नहीं चलेगी। जनता को विश्वासजिस तरह राहुल की घोषणा का छत्तीसगढ सरकार ने पालन किया है। उसी तरह देश में भी पालन होगा|

अटल का रेलवे कामगार यूनियन किया स्वागत

रेलवे कामगार यूनियन और ट्रक एसोसिएशन नया मालगोदाम के पदाधिकारियों ने कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव का स्वागत किया। पदाधिकारियों ने समर्थन का भरोसा दिया |  संगठन ने 2 तारीख को नामांकन रैली में शामिल होने की बात कही। इस दौरान संरक्षक राजू बाली ट्रक एसोसिएशन अध्यक्ष गोपाल ठक्कर और कामगार यूनियन अध्यक्ष शत्रुघन और महासचिव उबारन कुर्रे विशेष रूप से मौजूद थे।

close