दो के बीच विवाद…तीसरे ने किया चाकू से हमला…घायल कार चालक अस्पताल में भर्ती, पकड़ा गया हमलावर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

CIVIL LINE THANAबिलासपुर….मगरपारा के पास दो लोगों के विवाद में एक व्यक्ति को सिर पर गहरी चोट लगी है। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपी को पकड़ लिया गया। वाद विवाद का एक अन्य आरोपी आटो के साथ फरार है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         पुलिस जानकारी के अनुसार अग्रसेन चौक स्थित सोनल अपार्टमेंट निवासी पिता स्वर्गीय शमीम हुसैन दोस्त की कार से मगरपारा की तरफ निकला। चौक के पास आटो चालक ने कार को पीछे से ठोंक दिया। जिसके चलते कार का इंंडिकेटर टूट गया। कार चालक इमरान हुसैन और आटोचालक में विवाद शुरू हो गया। इमरान ने आटोचालक के लायसेंस को जब्त कर कार को ठीक करने की माग की।

                                   वाद विवाद के बीच पास मरीमाई मंदिर निवासी नासिर खान भी मौके पर पहुंच गया। उसने चाकू नुमा हथियार से इमरान हुसैन के सिर पर वार किया। जिसके कारण इमरान को सिर में गंभीर चोट पहुंची। हमला करने के बाद आरोपी शमीम फरार होता इसके पहले लोगों ने उसे धर दबोचा। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर आटो चालक लायसेंस छोड़कर फरार हो गया।

                           ठीक इसी समय दोपहर करीब 12 बजे मौके पर पुलिस पेट्रोलिंंग पार्टी भी पहुंच गयी। इमरान को तत्काल अस्पताल भेजा गया। आरोपी युवक शमीम को सिविल लाइन थाना लाया गया। पुलिस ने फरार आटोचालक के लायसेंस को भी घायल इमरान से बरामद कर लिया है।

                              शमीम ने इमरान पर हमला क्यों किया। फिलहाल अभी पूछताछ हो रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आटोचालक को पकड़ लिया जाएगा।

close