CG -हड़ताल के बीच कर्मचारियों के लिए राहत की खबर,त्योहारों पर अब इतना ले सकेंगे एडवांस, फाइनेंस से आदेश जारी

Shri Mi
2 Min Read

छत्तीसगढ़ में सरकार ने राज्य कर्मचारियों को एक और राहत दी है। कर्मचारियों के त्योहार अग्रिम की सीमा बढ़ा दी गई है। यानी बड़े त्योहारों के लिए कर्मचारी अगर वेतन से एडवांस लेना चाहता है तो 10 हजार रुपए तक ले सकता है। अभी तक यह सीमा केवल 8 हजार रुपए तक थी। वित्त विभाग ने त्योहार अग्रिम की सीमा बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है।छत्तीसगढ़ में सरकार ने राज्य कर्मचारियों को एक और राहत दी है। कर्मचारियों के त्योहार अग्रिम की सीमा बढ़ा दी गई है। यानी बड़े त्योहारों के लिए कर्मचारी अगर वेतन से एडवांस लेना चाहता है तो 10 हजार रुपए तक ले सकता है। अभी तक यह सीमा केवल 8 हजार रुपए तक थी। वित्त विभाग ने त्योहार अग्रिम की सीमा बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

फाइनेंस से जारी आदेश के मुताबिक इस मद में एडवांस रकम प्रदेश के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ कार्यभारित और आकस्मिकता सेवा के कर्मचारियों को मिलेगी। यह प्रमुख त्योहारों, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, दशहरा, दीपावली, होली, रक्षा बंधन, ईद-उल-जुहा, ईद-उल-फितर और क्रिसमस पर ही मिलनी है। त्यौहार के लिए एडवांस रकम किसी कर्मचारी को एक कैलेन्डर वर्ष में केवल एक बार ही दी जाएगी।

जब तक पुराने एडवांस की वसूली नहीं हो जाती तब तक दूसरे एडवांस की पात्रता नहीं होगी। इस एडवांस रकम की वसूली 10 समान मासिक किस्तों में की जानी है। वेतन से समायोजन के लिए रकम की कटौती उसी महीने के वेतन से शुरू हो जाएगी जिस महीने एडवांस दिया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close