Ajay Devgan ने किया खुलासा, एक समय में Karan Johar थे उनके ‘दुश्मन’

Shri Mi
1 Min Read

मुंबई/बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgan) ने खुलासा किया कि पहले फिल्म निर्माता Karan Johar उनके ‘दुश्मन’ थे।अजय ‘कॉफी विद करण’ में रोहित शेट्टी के साथ नजर आएंगे। शो के एक प्रोमो में रैपिड फायर की इसका खुलासा किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

क्लिप में करण ने अजय से पूछा कि अगर घर पर काजोल आपसे बात नहीं कर रही हो तो उसकी वजह क्या होगी?इसके जवाब में अजय ने कहा कि वो उस दिन का इंतजार कर रहे हैं।

इसके बाद करण ने अजय से पूछा कि क्या आपका इंडस्ट्री में कोई दुश्मन है?

तो अजय ने कहा- ‘एक जमाने में आप थे।”जवाब सुनकर करण अपना गला पकड़ते नजर आते हैं और कहते हैं, ”मुझे बहुत बड़ा झटका लगा।”

बता दें, अक्टूबर 2016 में जब ‘शिवाय’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की टक्कर हुई तो अजय और करण के बीच अनबन हो गई थी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close