नए आयुक्त ने संभाली जिम्मेदारी..पढ़ें त्रिपाठी ने क्यों कहा..अकेले संभव नहीं.. इसलिए चलाएंगे मिलकर अभियान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-निगम के नए आयुक्त अजय त्रिपाठी ने मंगलवार शाम को कमिश्नर पद संभाल लिया है। पद की जिम्मेदारी लेने के बाद त्रिपाठी ने बताया कि शासन की योजनाओं को समय पर और बेहतर क्रियान्यवयन उनकी जिम्मेदारी होगी। त्रिपाठी ने बताया कि शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं निर्बाध रूप से मिले..उनकी प्राथमिकता में रहेगी।
 
                     नवपदस्थ कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने मंगलवार शाम को नगर पालिक निगम कार्यालय पहुंचकर पदभार लिया। जिम्मेदारी संभालने के बाद कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने कहा अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होने बैठक के दौरान निगम और स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रही योजनाओं  को लेकर विस्तार से चर्चा की।
 
           बैठक के दौरान कमिश्नर ने कहा की शासन की योजनाओं को समय पर पूरा कर शहरवासियों को लाभ पहुचाना ही उनका लक्ष्य है। चर्चा के बीच कमिश्नर त्रिपाठी ने कहा कि निगम के सभी कार्यों में शहरवासियों की भागीदारी का मौका दिया जाएगा।
 
           नवपदस्थ कमिश्नर ने बताया कि आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में बिलासपुर को और बेहतर रैंक के लिए मिलजुलकर प्रयास करेंगे। साथ ही निगम और स्मार्ट सिटी अंतर्गत विकास कार्यों को समय पर पूरा करने का सौ प्रतिशत प्रयास किया जाएगा। 
 
           त्रिपाठी ने कहा कि अरपा बिलासपुर की जीवनदायिनी नदी है। प्रदूषण से बचाने और एक नई पहचान दिलाने को लेकर प्रदेश के मुखिया की मंशा अनुरूप अरपा रिवर फ्रंट योजना को क्रियान्वयन के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। कमिश्नर बिलासपुर को और भी बेहतर और विकसित बनाने के लिए शहरवासियों से सुझाव भी मांगा। 
 
लोगों की सुविधाओं को प्राथमिकता
 
        कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने बताया कि निगम सीमा में जोड़े गए नए क्षेत्रों का तेजी से विकास किया जाएगा।  लोगों को जल्द से जल्द मूलभूत सुविधाओं को पूरा किया जाएगा।आयुक्त ने दुहराया कि निगम के कर्मचारी टीम वर्क के साथ काम करेंगे। क्योंकि सबको मालूम है कि कोई भी कार्य अकेले संभव नहीं है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close