चिता की राख ठंडी नहीं हुई…सीएम मना रहे बोनस तिहार–दम हो तो वचन निभाएं…अजीत जोगी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
jogi..बिलासपुर— पूर्व मुख्यमंत्री ने वर्तमान मुख्यमंत्री को अंहकारी बताया है। अजीत जोगी ने किसानों की आत्महत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सही मूल्य नहीं मिलने से किसान आत्महत्या कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह आत्महत्या के बीच अट्टहास करते हुए बोनस तिहार मनाने की तैयारी कर रहे है।
              पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने डॉ रमन सिंह पर निशाना साधा है। जोगी ने कहा कि रायपुर स्थित खरोरा गांव के किशन बेलटुकरी और कवर्धा के कारेसरा किसान कुंज बिहारी साहू की चिता अभी ठंडी नहीं हुई है। लेकिन मुख्यमंत्री आत्महत्या के दो दिन बाद बोनस तिहार मनाने का एलान किया है। खरोरा के किशन बेलटुकरी के आत्महत्या के सिर्फ दो दिन बाद ही बलोदा बाजार जिले से 3 तारीख को बोनस तिहार का शुभारंभ किया जा रहा है। डॉ रमन सिंह अपने गृह ग्राम कवर्धा के किसान कुंज बिहारी साहू के आत्महत्या के मात्र एक सप्ताह के अंदर…6 अक्टूबर को बोनस तिहार मनाने को कहा है। यदि मुख्यमंत्री को किसानों के प्रति हमदर्दी हैं तो कम से कम किसानों की आत्मा की शांति के लिए तेरहवीं का इंतजार कर लेते।
                                  पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह अपराध बोध से ग्रस्त है। किसानों को उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। बिगड़ती आर्थिक स्थिति  मानसिक और परिवारिक अवसाद के कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री सरकारी खर्च में बोनस तिहार का भारी भरकम आयोजन कर जनता के भयंकर असंतोष के बीच अपनी पीठ अपने हाथ थपथपाने का प्रयास कर रहे हैं।
                     अजीत जोगी ने किसानो से अपील की है कि सरकार से इस साल का बोनस अवश्य लें। लेकिन सरकार के खिलाफ आंदोलन भी करें। जोगी ने मुख्यमंत्री को चुनौती दी है कि यदि अपने को राजपूत कहते  हैं तो राजपूत धर्म रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाई का पालन करें।  विधानसभा चुनाव पूर्व लिए गए संकल्प को पूरा करें। विधानसभा चुनाव के पहले डा रमन सिंह ने कहा था कि किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। 2100 रु. समर्थन मूल्य 300 रू बोनस पूरे 5 वर्ष तक दिया जाएगा। यदि दम है तो मुख्यमंत्री अपने वचन को निभा कर दिखाएं।
Share This Article
close