Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया में 2 दिन बाकी, बन रहे हैं 6 शुभ योग, राशि के अनुसार करें खरीददारी, होगा लाभ

Shri Mi
3 Min Read

Akshaya Tritiya : 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू मान्यताओं में इसका विशेष महत्व होता है। सोना और अन्य शुभ कई चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। साथ ही दान-पुण्य का भी खास महत्व होता है। इस साल अक्षय तृतीया पर 6 शुभ योग बन रहे हैं।शुभ योग, रवि योग, स्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, आयुष्मान योग और त्रिपुष्कर योग में यह पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि के अनुसार खरीदारी करना बेहद ही शुभ रहेगा। आइए जानें अपनी राशि के अनुसार कौन-सी चीज खरीदना शुभ होगा।

मेष राशि

मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। जातकों के लिए सोना यह तांबा खरीदना शुभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। अक्षय तृतीया के दिन चांदी से बनी कोई भी वस्तु की खरीददारी करना शुभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन के जातकों के लिए कांसा या सोने की वस्तुओं की खरीदारी करना शुभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए चांदी की खरीदारी करना बेहद ही शुभ होगा। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए तांबे का बर्तन खरीदना शुभ होगा। ऐसा करने से घर-परिवार में शांति बनी रहेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए इस वर्ष कांसे का बर्तन कोई या वस्तु खरीदना बेहद शुभ होगा। ऐसे करने से धन-धान्य में वृद्धि होगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए इस शुभ दिन सोना या चांदी की वस्तु खरीदना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए इस पर्व पर तांबे से बनी कोई भी वस्तु खरीदना बेहद शुभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए सोना या पीतल का बर्तन-वस्तु खरीदना शुभ होगा। महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी  ग्रह शनि होते हैं। जातकों के लिए लोहा या स्टील का बर्तन खरीदना शुभ होगा।

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि के जातकों के लिए सोना या पीतल खरीदना फलदायी होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया के शुभ दिन सोना या पीतल की वस्तु खरीदना शुभ होगा।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। सीजीवाल इन बातों की पुष्टि नहीं करता।)

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close