अल-सुबह पुलिस ने किया गुंडा बदमाशों के नाक में दम..35 वारंटियों पर गिरी गाज.असामाजिक तत्वों को सख्त निर्देश..आलाधिकारियों ने किया शिरकत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-जिला की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार की अल सुबह काम्बिंग गश्त कर अपनराध और अपराधियों पर नकेल कसने का अभियान चलाया है। विशेष अभियान के तहत आपराधिक और असामाजिक तत्वों , गुंडा निगरानी बदमाशों पर  कार्यवाही कर कानून व्यवस्था को पालन करने का निर्देश दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  की अगुवाई में सभी जिले के सभी आलापुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिस अमला में विशेष अभियान में शिरकत किया। इस दौरान चेकिंग अभियान भी चलाया गया। 80 से अधिक गुंडा निगरानी बदमाशों  पर विधि सम्मत कार्रवाई को पुलिस ने अंजाम भी दिया।
 
                           रविवार अल सुबह पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब 4 बजे काम्बिंग गश्त का विशेष अभियान चलाया। अभियान में जिले के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों ने शिरकत किया। एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप की अगुवाई में वारंटियों की धरपकड़ हुई। लम्बे समय से फरार आरोपियों को सघन चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ़्तार किया गया। सर्वाधिक 12 वारंटी थाना सिविल लाइन के पकड़े गए। इसके अलावा थाना सरकंडा और थाना चकरभाठा,सिरगिट्टी , कोतवाली, कोनी, तरबाहर, सकरी द्वारा भी पृथक पृथक कुल 35 वारंटियों की धऱ दबोचा गया। पकड़े गए सभी आरोपी लम्बे समय से फ़रार थे। उमेश कश्यप ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 25 आरोपियों की गिरफ़्तार किया गया है। 
 
             काम्बिंग गश्त के समय पुलिस ने क्षेत्र के 80 से अधिक गुंडा,निगरानी और बदमाशों को तलब कर सख्त निर्देश भी दिया है। उमेश कश्यप ने क्षेत्र में सक्रिय बदमाशों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ  प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किए जाने की बात कही है। एडिश्नल सभी गिरफ्तार वारंटियों  का मुलाहिजा कर न्यायालय के हवाले किया गया है।
 
close