मुख्यमंत्री के बतौर सलाहकार 6 विधायकों को नियुक्ति,देखे सूची

Shri Mi
2 Min Read

जयपुर। मुख्यमंत्री गहलोत के बतौर सलाहकार 6 विधायकों को नियुक्ति दी गई है।मिली जानकारी अनुसार डॉ.जितेंद्र सिंह, बाबूलाल नागर,राजकुमार शर्मा , संयम लोढ़ा, रामकेश मीणा, दानिश अबरार सलाहकार बनाए गए है।बता दे कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा करते हुए कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस एकजुटता और विकास के एजेंडे पर वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव को जीतकर पुन: राज्य में सरकार बनायेगी।गहलोत आज नये मंत्रियों के शपथ लेने से पहले प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी विधायकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।। उन्होंने कहा कि हम सब एकजुटता के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पार्टी नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की नीति, विचारधारा एवं कार्यक्रम को आम जनता तक लेकर जाएंगे एवं विकास के एजेंडे पर एक बार फिर 2023 के विधानसभा चुनाव को जीतकर पुन: राजस्थान में सरकार बनाएंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इतवार को राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन मेंगहलोत मंत्रिमंडल के 11 कैबिनेट एवं चार राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई।मंत्रिमंडल में शामिल ममता भूपेश, भजनलाल जाटव और टीकाराम जूली को राज्य मंत्री से प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाया जा रहा है।नए कैबिनेट मंत्रियों में हेमाराम चौधरी, महेंद्र सिंह मालवीय, रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेन्द्र सिंह, रमेश मीणा, गोविंद राम मेघवाल और शकुंतला रावत को शपथ दिलाई जाएगी वहीं राज्य मंत्रियों में जाहिदा, बृजेंद्र सिंह ओला, राजेन्द्र गुढा और मुरारी लाल मीणा को शपथ दिलाई जाएगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close