अलग अलग थानों में चला नशा विरोधी अभियान.. नाइट्रोसम,गांजा,एविल बरामद..सौदागर गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाकर अलग अलग थानों में कार्रवाई की है। पुलिस ने कोयला हुक्का बार समेत अन्य ठिकानों पर धावा बोा है। अलग अलग ठिकानों से  नशीली टेबलेट्स, इंजेक्शन्स और गांजा बरामद किया गया है।
 
                एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर जिले के सभी थानों में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। नशे का सामान बेचने वालो के साथ नशा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।
 
थाना तारबाहर
 
             थाना तारबाहर के पुराना बस स्टैंड स्थित कोयला हुक्का बार में नशीला हुक्का युवाओं को पीने को दिया जा रहा था।  जिस पर देर रात छापामार कार्यवाही की गयी ।दबिश के दौरान कोयला हुक्का बार में 4 युवक हुक्का पीते हुए पाए गए। तारबाहर पुलिस ने सभी के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत मामला कायम करते हुए इसके मेनेजर हर्ष कश्यप को गिरफ्तार कर लिया।
 
थाना कोतवाली
 
                 कोतवाली थाना पुलिस ने रेड कार्रवाई कर नशे का सौदागर रतनलाल मधुमटके को गिरफ्तार किया है। रेड कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पास से 15नग रेक्सोजेसिक एम्पुल, 10 एमएल के 16 नग और 2 एमएल के नग एविल के एम्पुल बरामद किया है। इसके अलावा निडिल 100 नग और 10 एमल वाले  28 नग एविल की खाली शिशि जब्त किया गया है। 
 
सिविल लाइन थाना
 
                सिविल लाइन पुलिस ने जरहाभाटा में आरोपी के पास से  1170 नग नाइट्रोसम बरामद किया है। बरामद नाइट्रोसम की कीमत 5 हजार रूपयों से अधिक है। आरोपी के पास से पुलिस ने नगद भई बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम सर्वेश मनहर है।
TAGGED:
close