इन्हें मिला मिला प्रदर्शन का तोहफा,पदोन्नत हो बने कैबिनेट मंत्री

Shri Mi
2 Min Read

नयी दिल्ली। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में वित्त राज्य मंत्री के रूप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को मंत्रिमंडल विस्तार में पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। उन्होंने बुधवार शाम को 15वें नंबर पर कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वर्तमान में उनके पास राज्य मंत्री के तौर पर वित्त और कॉरपोरेट मामले का मंत्रालय था। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के पुत्र अनुराग ठाकुर पिछली मोदी सरकार में लोकसभा में मुख्य सचेतक बनाए गए थे। उन्होंने लगातार चौथी बार लोकसभा का चुनाव जीता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

श्री ठाकुर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद का भी पुरस्कार मिल चुका है। वह क्रिकेट के रास्ते राजनीति में आगे बढ़े। वह हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे। पिता प्रेम कुमार धूमल के मुख्यमंत्री बनने पर खाली हुई सीट के उपचुनाव में श्री ठाकुर ने पहली बार जीत दर्ज की थी।24 अक्तूबर, 1974 को जन्मे श्री ठाकुर वर्तमान में 17वीं लोकसभा में सांसद निर्वाचित हुए थे। उनकी स्कूल और कॉलेज स्तर की शिक्षा जालंधर (पंजाब) के डोभा स्थित डीएवी स्कूल और कॉलेज में हुई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close