आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालयों में 73 अभ्यार्थियों की नियुक्ति

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों के लिए 73 चयनित अभ्यर्थियों का नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। प्रावीण्य सूची एवं चयन सूची जिले की वेबसाईट पर अवलोकन की जा सकती है। चयनित अभ्यर्थियों का मानदेय जिला खनिज संस्थान न्यास निधि (डी.एम.एफ.) से देय होगा। जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर ने बताया कि स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय माना कैम्प, रायपुर में 9 पदों, बिन्नी बाई सोनकर शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय भाठागांव में 1 पद, पंडित आर. डी.तिवारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय रायपुर  में 23 पदों, शहीद स्मारक शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय रायपुर में 23 पदों तथा बी.पी.पुजारी शासकीय अंग्रेजी माध्यग उत्कृष्ट विद्यालय रायपुर में 23 पदों सहित कुल 73 पदों हेतु प्रावीण्यता के आधार पर चयनित अभ्यर्मियों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया हैं।उन्होंने बताया कि नियुक्ति आदेश रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से चयनित अभ्यर्थीयो के पते पर भेजा जा रहा हैं।शिक्षा विभाग की खबरों के लिए हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़े,यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close