चापड़ लहराते युवक को गिरफ्तार..कार्रवाई के बाद आरोपी न्यायालय के हवाले…चापड़ भी बरामद

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—चकरभाठा पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने चापड़ लहरा कर लोगों को धमकी देने के आरोपी में बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अनिल कौशिक है। थानेदार मनोज नायक ने बताया कि आरोपी को आर्म्स एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है। 
                 चकरभाठा थानेदार मनोज नायक के अनुसार पेट्रोलिंग पार्टी को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति चापड़ लेकर लोगों को मारने की धमकी दे रहा है। जिसके चलते आम जनता में दहशत है। खबर मिलते ही पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गयी।
           आरोपी अनिल कौशिक को वरिष्ठ अधिकारी गरिमा द्विवेदी के निर्देश पर तत्काल आजाद चौक परसदा से हिरासत में लिया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट 25,27 के तहत अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय के हवाले किया है।
close