VIDEO-अरूण वोरा ने BJP को बताया मुद्दाविहीन पार्टी,कहा-15 साल से कुछ किया नहीं,पच नहीं रहा विकास..सीएम का मुद्दा भाजपाइयों ने ही बनाया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— वेयर कार्पोरेशन के चैयरमैन अरूण वोरा एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। उन्होने बताया कि बिलासपुर में निरीक्षण के दौरा्न गोदामों की स्थिति को ठीक पाया। जयरामनगर में कुछ कमियों को दूर करने का निर्देश दिया है। उन्होने कहा कि पूरे प्रदेश में गोदामों की क्षमता को बढ़ाया गया है। बिलासपुर समेत पूरे प्रदेश में अब गोदमों की क्षमता चार मीट्रिक टन बृद्धि के साथ 23  मीट्रिक टन हो गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               सवाल जवाब के दौरान अरूण वोरा ने बताया कि आज पूरे देश में विकास का सबसे अच्छा माडल छत्तीसगढ़ का है। इसे पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि भाजपा मुद्दा विहीन पार्टी है। अफवाह उड़ाना भाजपा नेताओं की संस्कृति में शामिल है। 15 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी विकास कार्य ठप रहा। अब विकास कार्य पच नहीं रहा है। अफवाह उड़ानाही भाजपा नेताओं का काम है।

                सीएम मुद्दे पर उन्होने कहा कि  अफवाह के पीछे भी भाजपा नेता ही है।  हम सब एक हैं।कांग्रेस सरकार जनहित में काम कर रही है। भाजपा नेताओं को अच्छा नहीं लग रहा है। क्या आपकी सरकार ने किए  वादों को पूरा किया है। वोरा ने बताया कि यह प्रश्न भी भाजपा नेताओं के दिमाग की उपज है। 

close