CG: 10वीं-12वीं के बच्चों को असाइनमेंट ,हर माह के 20 नम्बर निर्धारित

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं तथा 12वीं के बच्चों के लिए इस महीने से असाइनमेंट जारी किया जाएगा। जनवरी तक 6 असाइनमेंट जारी किए जाएंगे। हर महीने के असाइनमेंट के लिए पिछले साल के अनुसार 20 अंक तय रहेंगे प्रदेश में कक्षा 10वीं तथा 12वीं की कक्षा में 50% उपस्थिति के साथ शुरू हो चुकी है। ऑफलाइन में के साथ ही कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए अभी भी पिछले साल की तरह ऑनलाइन पढ़ाई भी चल रही है। वही माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं तथा 12वीं की पढ़ाई का हर महीने असाइनमेंट के माध्यम से आकलन किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पहला असाइनमेंट इस महीने के अंतिम सप्ताह में जारी होगा। अगस्त से जनवरी तक 6 असाइनमेंट जारी होंगे विद्यार्थियों द्वारा असाइनमेंट मंडल की वेबसाइट पर अपलोड करने के बाद 10 दिन की समयसीमा में घर पर लिखकर स्कूल में जमा करना होगा। चालू शिक्षा सत्र में भी पिछले साल की तरह सभी विषयों की पाठ्यक्रम को लागू किया गया है। कक्षा दसवीं के 6 तथा 12वीं के 15 मुख्य विषयों के पाठ्यक्रम में 30 से 40% कटौती रहेगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पाठ्यक्रम को माहवार ,ईकाई वार विभाजित किया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close