कैसे फूटा अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह का भांडा..एटीएम कार्ड बदल करते थे ठगी…4 गिरफ्तार, दोनों मास्टर माइंंड फरार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20171012-WA0020बिलासपुर— पुलिस की स्पेशल टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरप्तारी हुई है। आरोपियों के खिलाफ बिलासपुर जिले के मस्तूरी ,बिल्हा,सिटी कोतवाली,तखतपुर,सरकण्डा, समेत दुर्ग और मुंगेली में कई मामले में अपराध दर्ज है। चारो आरोपियों ने प्रदेश के बाहर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, समेत 100 से अधिक स्थानों में ठगी की घटना को अंजाम दिया है।

                            बिलासपुर स्पेशल पुलिस टीम ने खुलासा किया है कि अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह के चार लोगों को पक़ड़ा गया है। गिरोह में दो नाबालिग भी शामिल हैं। अन्तर्राज्यीय ठगी का पर्दाफाश करते हुए शलभ सिन्हा,अर्चना झा और नीरज चन्द्राकर ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी एटीएम कार्ड बदलकर रकम ठगी करने में उस्ताद हैं।

           ठगी का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस कप्तान को मामले में टगी की लगातार जानकारी मिल रही थी। मयंक श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस की स्पेशल टीम ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए गये।

                          पुलिस कप्तान के आदेश पर शहर के विभिन्न बैंकों के एटीएम पर पुलिस की पहरेदारी बढ़ा दी गयी। निगरानी के दौरान विशेष ध्यान रखा गया कि अपराधी दूसरे प्रांत के भी हो सकते हैं। इसलिए बैंक कर्मचारियों को भी जागरूक रहने को कहा गया।

                                 विशेष टीम को मुखबिर से जानकारी मिली कि बिल्हा में काले रंग की डस्टर क्रमांक CG-10 N-6837 में कुछ संदिग्ध युवक एटीएम बूथ के आस पास घूम रहे हैं। पुलिस कप्तान के निर्देश पर बिल्हा थानेदार को अवगत कराया गया। विशेष टीम के सदस्यों ने घेराबंदी कर संदिग्धों को धर दबोचा।

                धरपकड़ में पुलिस के हाथ दो नाबालिग समेत चार लोगों हाथ लगे। जबकि दो अन्य आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। पकड़े गए दो नाबालिंगो के अलावा अन्य दो आरोपियों के नाम लव कुमार और राकेश कुमार है।  पूछताछ के दौरान चारों ने बताया कि फरार दो अन्य साथी अजीत कुशवाहा और अंकुर  सिंह के साथ बिलासपुर,बिल्हा,तखतपुर,दुर्ग,भिलाई,जांजगीर-चांपा, मुंगेली, पल्लारी, भाटापारा, तिल्दा, राजनांदगांव, कवर्धा समेत कई स्थानों पर लोगों का कार्ड बदलकर एटीएम से रूपया निकाले हैं।

                      पुलिस को आरोपियों ने बताया कि ठगी किए गए रूपयों से डस्टर कार खरीदा। बालौद में सोने की दो अंगुठी खरीदे। इसके अलावा लाखों रूपए शान शौकत में खर्च किये हैं।

                                  पुलिस अधिकारियों ने पत्रकारों को बताया कि फरार दो अन्य आरोपी अजीत कुशवाहा और अंकुर सिंह की तलाश हो रही है। दोनों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पकड़े गए दोनों आरोपी लव कुमार पिता कृष्ण कुमार और राकेश कुमार यादव पिता शिव प्रसाद यादव बिहार के मूल निवासी हैं। दोनों का स्थानीय निवास दुर्ग में  है। जबकि फरार दो अन्य आरोपी अजीत कुशवाहा और अंकुर सिंह प्रतापगढ़ का रहने वाले है।

close