बांदा का गांजा तस्कर गिरफ्तार…बड़ी कार्रवाई में 15 किलोग्राम गांजा बरामद…आरोपी को संयुक्त टीम ने यहां से किया गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सिविल लाइन और एन्टी क्राईम की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपी उत्तरप्रदेश बांदा का रहने वाला है। आरोपी को मुखबीर की सूचना पर उस्लापुर स्थित रेलवे स्टेशन के पास ओव्हरब्रीज के नीचे गिरफ्तार किया गया है।
 
सिविल लाइन पुलिस और एन्टीक्राईम की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई के दौरान करीब 15 किलोग्राम गांजा बरामज किया है। पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति उस्लापुर रेलवे स्टेशन स्थित ओव्हरब्रीज के नीचे गांजा लेकर घूम रहा है। और संदेही ग्राहक की तलाश भी कर रहा है।
 
 सिविल लाइन थानेदार परिवेश तिवारी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर संयुक्त टीम मौके पर पहुंच घेराबन्दी कर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी ने पूछताछ के दौरान नाम शुभम् उपाध्याय बताया। आरोपी ने बताया कि वह उत्तरप्रदेश राज्य के गैरवागांव  थाना गिरवा जिला बांदा का रहने वाला है।
छानबीन के दौरान आरोपी से एक मोबाइल बरामद किया गया। साथ ही एक लाल रंग के बड़े बैग में करीब 15 किलोग्राम गांजा भी जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई कर एनडीपीएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। बरामद गांजा की कीमत करीब एक 74 हजार रूपयों से अधिक है।
close