नोटबंदी अभियान को जनता ने लगाया मुहर..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

beni guptaबिलासपुर— उपचुनाव में भाजपा की शानदार सफलता का श्रेय भाजपाइयों ने नरेन्द्र मोदी को दिया है। लोकसभा और विधानसभा के परिणाम से उत्साहित प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बधाई दी है। संगठन के अन्य नेताओं ने भी कमल की जीत पर शिवराज सिंह चौहान को शुभकामना संदेश दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने शहडोल लोकसभा उप चुनाव में वहां की जनता और मुख्यमत्री को बधाई दी है। कौशिक ने कहा कि नोटबंदी अभियान से देश के हित में उठाया गया। प्रधानमंत्री के इस साहसिक कदम का लोगों ने स्वागत किया है। उप चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान कर जनता ने विपक्ष को बता दिया कि  नोटबंदी अभियान बहुत जरूरी था। प्रधानमंत्री ने देशहित में क्रान्तिकारी और ठोस कदम उठाया है।

छत्तीसगढ़ भाजपा मीडिया की तरफ से बेनी गुप्ता ने बयान जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के निर्णय को स्वीकारने के लिये नागरिकों का आभार जाहिर किया है। नोटबंदी के निर्णय से आरम्भ में थोड़ी परेशानी जरूर हुई। लेकिन यह तय है कि इसका परिणाम बहुत ही अच्छा होने वाला है। देश में भ्रष्टाचार समाप्त होगा। महंगाई तथा बेरोजगारी दूर होगी। देश आर्थिक रूप से सुदृढ और शक्तिशाली बनकर उभरेगा।

गुप्ता ने कहा कि उद्योग व्यापार क्षेत्र में कालेधन की सफाई से साफ सुधरा लेन देन की शुरूवात होगी। इससे उद्योग और व्यापार जगत को मजबूती मिलेगी।महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पूजा विधानी, अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी ने उपचुनाव में भाजपा की शानदान सफलता के लिये प्रधानमंत्री और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को बधाई दी है।

close