प्रदेश में फैला स्कूलों का जाल..गुणवत्ता के साथ हो शिक्षा का उन्नयन ..विधायक ने कहा…शिक्षा को बनाएं रूचिकर

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20171201-WA0003 भाटापारा.… गुरूवार को स्थानीय विधायक और खनिज विभाग निगम छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवरतन शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयास से प्रदेश में स्कूलों का जाल बिछ गया है। एक किलोमीटर में प्राथमिक, तीन किलोमीटर में माध्यमिक और हर पांच किलोमीटर के दायरे में उच्च प्राथमिक शालाओं की सुविधा है। हम सबकी प्राथमिकता है कि शिक्षा के पलायन पर रोक लगाएं। रोजगारोन्मुखी शिक्षा में आने वाली सभी बाधाओं को उखाड़ फेंके।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

              खनिज विभाग निगम चेयरपरसन शिवरतन शर्मा ने भाटापारा में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि शिवरतन शिवरतन शर्मा और विशिष्ट अतिथि पूनम मार्कंडेय जिला पंचायत  बलौदा बाजार की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर टेक सिंह ध्रुव सदस्य जिला पंचायत, मोहन बांधे अध्यक्ष नगर पालिका भाटापारा, परस देवांगन जनपद उपाध्यक्ष, सुनील यदु उपाध्यक्ष नगर पालिका, वार्ड पार्षद,निकाय प्रतिनिधियो के अलावा एसडीएम भाटापारा अरविन्द पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी जी.आर.चन्द्राकर विशेष रूप से मौजूद थे।

                           लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान माँ सरस्वती की प्रतिमा पर अतिथियों ने पूजा अर्चना कर दीप जलाया। कस्तूरबा आवासीय शाला की छात्राओ ने स्वागत गीत गाया। छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने अतिथियों के मन को मोह लिया।  विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह धृतलहरे ने स्वागत भाषण दिया अतिथियों को सहयाक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी  आर .जोशी, बी देवांगन, मुकेश अग्रवाल,  एमएस नेताम,बी आर सी सी अशोक यदु, बीआरपी जहीर अब्बास मंचस्थ अतिथियों का स्वागत के बाद स्मृति चिन्ह भेट किया।

             कार्यक्रम को  मुख्य अतिथि रतन शर्मा ने संबोधित किया। स्थानीय IMG-20171201-WA0004विधायक ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयास इस समय प्रदेश के कोने कोने में स्कूलों का जाल फैल गया है। एक किलोमीटर में प्राथमिक, तीन किमी में माध्यमिक और प्रत्येक 5 किमी के दायरे में उच्च प्राथमिक शालाओ की सुविधा हो गयी है। मूलभूत सुविधा से लेकर अधोसरंचना विकास की पुख्ता व्यवस्था है। गुणवत्ता अभियान से स्कूलों का लगातार सुधार किया जा रहा है। बावजूद इसके शिक्षा से पलायन, साक्षरता उनयन्न और रोजगारउन्मुखी शिक्षा प्रदान करना अभी भी चुनौती है। इस चुनौती को समन्वित प्रयास से जीता जा सकता है।

                         शिवरतन शर्मा ने कहा कि सरकार सभी के सहयोग से लक्ष्य हासिल कर राष्ट्रनिर्माण की दिशा में भावी पीढ़ी को मजबूती के साथ तैयार कर रही है। कार्यक्रम को जिलापंचायत अध्यक्ष पूनम मार्कण्डेय , विशिष्ठ अतिथि टेक सिंह ध्रुव ने भी संबोधित किया। अतिथियों ने 24 से 28 नवम्बर को  भाटापारा में 63 वी राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा  नेटबाल/ड्राप रो बाल/रोल बाल के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। एनसीसी, स्काऊट एवम् गाइड समेत सभी के योगदान को जमकर तारीफ की। अतिथियों ने 20 स्व सहायता समूहों के किचेन सामग्रियों का वितरण किया।

              शिवरतन शर्मा समेत सभी अतिथियों ने लोकार्पण कार्यक्रम के बाद नवीन कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में  स्थानीय भाजपा सगठन के नेता महाबल , महिला मोर्चे अध्यक्ष आयशा खान ,तहसीलदार रजनी भगत, नायब तहसीलदार राकेश देवांगन, ग्रामीण थाना  निरीक्षक  दास ,खाद्य निरिक्षक योगेश , जिला कार्यक्रम अधिकारी आर एस राव  , शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला प्राचार्य अभिलाषा इंदवार,शिवलाल मेहता प्राचार्य , तरेंगा प्राचर्या सुधांशु मिश्रा,,लायंस शाला प्रिंसिपल,गुरुकुल पब्लिक शाला के उपप्राचार्य समे अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

close