बड़ी कार्रवाईःनाबालिग समेत 2 आरोपी गिरफ्तार.. आरोपियों ने कबूला सच.5 लाख का जेवर बरामद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-सिरगिट्टी और एन्टी क्राइम ब्रांच टीम ने  लाखों के जेवर के साथ चोरी मामले में एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से करीब पांच लाख रूपयों से अधिक सोने चांदी का जेवर बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457,380,34 का अपराध दर्ज कर जेल दाखिल कराया गया है। देश प्रदेश की अहम खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े यहां क्लिक करें
             एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने खुलासा किया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी और नकबजनी के खिलाफ उप महानिरीक्षक, पुलिस कप्तान पारूल माथूर के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बदमाशों की लगातार धरपकड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सिरगिटटी थाना प्रभारी सागर पाठक को मुखबीर से जानकारी मिली कि एक नाबालिग घर के लिए महंगा सामान एलईडी, मिक्सर ग्राइंडर, इलेक्ट्रिक आयरन खरीद कर लाया है।
                   जानकारी मिलते ही नाबालिग को पकड़ा गया। आरोपी ओमप्रकाश के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया है। आरोपी ओमप्रकाश उर्फ नानू सूर्यवंशी सूर्यवंशी मोहल्ला तोरवा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी के साथ तोरवा थाना क्षेत्र में चोरी करने गया। सोने चांदी का सामान अपने पास रख लिया। जबकि अन्य सामान अपने घर लाया है।
                 पछताछ के बाद मा्मले में एण्टी क्राईम एवं सायबरटीम को अवगत कराया गया। पतासाजी कर फरार आरोपी ओमप्रकाश को हिरासत में लिया गया। आरोपी को कोरबा शहर से पकड़ा गया। आरोपी ने पूछताछ करने पर चोरी का जुर्म कबूल किया। चोरी के सामान को घर में छिपाकर रखना बताया।
        उमेश कश्यप ने बताया कि ओमप्रकाश उर्फ नानू के घर धावा बोलकर कब्जे से 04 नग सोने की चैन, 13 जोडी सोने के टाप्स, 9 नग सोने की अंगूठी, 10 नग सोने की नाक का फुल्ली, जब्त किया है। 
           नाबालिग के कब्जे से एल.ई.डी.टी.व्ही, मिक्सी ग्राइंडर, आयरन, एक नग कीपेड मोबाईल, एक नग चांदी का चैन, दो नग सोने की फुल्ली बरामद हुआ है। बरामद सामान की कीमत करीब पांच लाख रूपयों से अधिक है। आरोपियों को विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय के हवाले किया गया है। 
बरामद चोरी का सामान
 09 नग सोने की अंगूठी,13 जोडी झुमका कान की बाली, 10 नग सोने की नोज़पिन, 4 नग सोने की चैन, 2 नग सोने का लाॅकेट, 1 नग चांदी का पायल,1 नग चांदी का कड़ा, 1 नग चांदी की बीछिया, 1 नग चांदी की अंगूठी,2 नग सोने का नोजपिन, 1 नग चांदी का चैन, एल.ई.डी.टी.व्ही, मिक्सर ग्राइंडर, इलेक्ट्रिक आयरन, एक नग कीपेड मोबाईल बरामद हुआ है। उमेश कश्यप ने बताया कि दोनो आरोपियों के पास से कुल 9 तोला सोना और चांदी के जेवरात बरामद हुआ है। बरामद सामान की कीमत 5 लाख रूपयों से अधिक है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close