गोवा में बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई.. 3 सटोरिए गिरफ्तार..दुर्ग में पकड़े गए दो खाईवाल..लाखों की सट्टा पट्टी बरामद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- बिलासपुर पुलिस ने क्रिकेट पर सट्टा खिलाते गोआ राज्य से तीन खाइवालों समेत पांच सटोरियों को गिरफ्तार किया है। दो अलग अलग कार्रवआई में नगदी सहित,मोबाइल एलई डी के अलावा 50 50 लाख की सट्टा पट्टी की भी बरामदगी हुई है।
 
                   बिलासपुर पुलिस की आईपीएल सटोरियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई से खाइवालों को हड़कम्प है। बिलासपुर पुलिस ने पिछले एक माह में कुल 33 प्रकरणों में 52 सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई कर 4.5 लाख रूपए नगद और करोड़ो की सट्टा पट्टी बरामद किया है।
 
          पिछले एक महीने की कार्रवाई के दौरान बिलासपुर पुलिस को जानकारी मिली कि शहर के कुछ लोग राज्य के बाहर भी क्रिकेट पर सट्टा का संचालन कर रहे हैं। जानकारी के बाद पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर के बाहर  शहर के लोगों को क्रिकेट सट्टा खिला रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए पुलिस कप्तान ने उपनिरीक्षक मनोज नायक की अगुवाई में संयुक्त टीम का गठन किया। सयुंक्त टीम ने पुख्ता जानकारी के बाद गोआ पहुंचकर घेराबंदी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ थानां सिविल लाइन में जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। लाखों की सट्टा पट्टी समेत नगदी रकम मोबाइल बरामद किया गया।
 
              पुलिस सूचना के अनुसार गोवा में रेड के दौरान ही बिलासपुर पुलिस की विशेष टीम को जानकारी मिली कि कुछ सटोरिए गोवा में बैठ कर सट्टा संचालन कर रहे थे। इस समय भागकर दुर्ग में  छिपे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की दूसरी टीम टीम दुर्ग के लिए रवाना हुई। देवांगन लाज में छिपे दो लोगों को पकड़ कर बिलासपुर लाया गया । दोनों के खिलाफ लाखों की सट्टा पट्टी नगदी रकम और मोबाइल बरामद किया गया। थाना सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज किया गया। दोनों कार्यवाही में गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में 17 नवम्बर 2020 को पेश  किया गया। 
 
दुर्ग और गोवा से पकड़े गए आरोपियों के नाम 
 
1.  राजेश गांधी पिता स्व.किशन लाल गांधी उम्र 45 वर्ष निवासी दयालबंद थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर 
2.  अमन गांधी पिता राजकुमार गांधी उम्र 24 वर्ष निवासी दयालबंद थाना सिटीकोतवाली बिलासपुर
3.  महेंद्र पटेल पिता बिहारीलाल उम्र 26 वर्ष  निवासी बड़े फिरैनी थाना कोतवाली कटनी 
*दुर्ग से लाये गए*
04  राजा उर्फ राजेश बजाज पिता किशन बजाज उम्र 29 वर्ष साकिन आर के नगर सरकंडा बिलासपुर
05.  महेश कमलानी पिता स्वर्गीय खेमचंद कमलानी उम्र 40 वर्ष साकिन आरके नगर सरकंडा बिलासपुर
 
बरामद सामाग्री
  
      पुलिस ने कार्रवाई के दौरान सटोरियों के पास से सात मोबाइल के अलावा 50-50 लाख की 2 अलग अलग सट्टा पट्टी बरामद की है। साथ ही आरोपियों के पास से 54 हजार नगदी बरामद हुए है। मौके से एलईडी भी जब्त किया गया है।
TAGGED:
close