एअरपोर्ट की तर्ज पर बिलासपुर स्टेशन का विकास…435 करोड़ होगा खर्च…औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंडल प्रबंधक

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—-दक्षिण पूर्व मध्य मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने किया बिलासपुर स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। प्रबंधक ने इस दौरान विशेष रूप से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान पाण्डेय ने बताया कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन का विकास एअरपोर्ट की तर्ज पर किया जा रहा है। विकास कार्य पर कुल 435 करोड़ खर्च होंगे।

         रेल मंत्रालय की महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करने देश के अन्य स्टेशनों की तरह बिलासपुर स्टेशन का भी विकास अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जा रहा है। बिलासपुर में योजना के तहत 435 करोड़ रुपए खर्च होंगे। रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित कर नया स्वरूप दिया जा रहा है। मंडल प्रबंधक ने बताया कि सभी कार्यों को मूर्त रूप देने तेजी से कार्य भी किया जा रहा है।

  औचक निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर जीएसडी कार्यालय से लेकर पार्किंग क्षेत्र, बुधवारी बाजार रोड, बापू नगर क्षेत्र, दोनों रेलवे स्कूल समैत पूरे स्टेशन सर्कुलेटिंग क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने मास्टर प्लान के अनुसार बिलासपुर स्टेशन में किए जाने वाले विकास कार्यों का बिन्दुवार ना केवल जायजा लिया। बल्कि अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिया।

निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक योगेश कुमार देवांगन, मुख्य परियोजना प्रबंधक गति शक्ति समेत मंडल के सभी शाखाधिकारी और गति शक्ति यूनिट के अधिकारीगण मौजूद थे।

मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक

        मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक हुई। बैठक में अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी और अपर मंडल रेल प्रबंधक योगेश कुमार देवांगन, अपर मंडल रेल प्रबंधक देवराज के अलावा  समिति के सदस्य उपस्थित थे । बैठक में रेलवे बोर्ड के मानक कार्यसूची के अनुसार पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जुलाई – सितंबर 2023 तिमाही में हुई राजभाषा प्रगति की समीक्षा की गई । राजभाषा हिंदी का शत-प्रतिशत प्रयोग करने वाले कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक ने नगद पुरस्कार और  प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।

close