बिल्लु बदमाश हत्याः आरोपी की तलाश में पुलिस यूपी,बिहार रवाना..पुलिस का दावा..एक एक गतिविधियों पर नजर

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— सोमवार को लालखदान महमंद चौक पर बिल्लु ऊर्फ सुनील श्रीवास हत्याकाण्ड मामले में पुलिस ने टीम को दौड़ाना शुरू कर दिया है। पुलिस की दो टीम को उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए रवाना किया गया है। आलाधिकारियों ने बताया कि आरोपी की तलाश शहर और आसपास के जिलों मे की जा रही है। नगेन्द्र राय को पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर हिरासत में रखा है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  बताते चलें कि एक दिन पहले सोमवार को लालखदान महमंद में शाम करीब सात बजे के संजय पाण्डेय और सुनील ऊर्फ बिल्लू श्रीवास मिले। हलचल के बीच संजय पाण्डेय ने मोटरसायकल से उतर कर बिल्लू से बातचीत की। इसके बाद उसने देशी कट्टा निकाल कर चला दिया। बिल्लू श्रीवास जमीन पर गिर गया। और संजय पाण्डेय फरार होने में कामयाब रहा। इस बीच सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। लोगों के सहयोग से बिल्लू को अपोलो लाया गया। जहां डाक्टरों ने इलाज के दौरान बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया है।

               जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटना के त्वरित एक्शन लेते हुए शहर की नाकाबन्दी कर जांच पड़ताल शुरू की। शहरी समेत ग्रामीण क्षेत्रों के सभी थाना को अलर्ट कर क्षेत्र की एक एक गतिविधियों पर पुलिस कप्तान ने नजर रखने को कहा। दो पुलिस टीम को प्रदेश के बाद रवाना किए जाने के साथ ही स्थानीय स्तर पर पुलिस को जांच पड़ताल का आदेश दिया है।

              बताते चलें कि संजय पाण्डेय और बिल्लू दोनों का ही गर्ग परिवार से नजदीकी रिश्ता रहा है। दोनों के बीच बाद में किसी बात को लेकर टकराव हुआ। कुछ दिनों पहले बिल्लू जेल से पैरोल पर बाहर आया। और संजय पाण्डेय भी 302 के कई मामलों में आरोपी है। जेल भी जा चुका है। पुलिस को जानकारी मिली कि महमंद क्षेत्र के रिकार्ड को ध्यान में रखते हुए दोनों का कनेक्शन कही ना कहीं नगेन्द्र राय से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नगेन्द्र राय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

                बताया जा रहा है कि नगेन्द्र राय ने अपनी बेगुनाही के सबूत पुलिस को दिए है। वही उपसरपंच होने के नाते उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया है। मामले में एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि नगेन्द्र राय को सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस हिरासत में लिया गया है। साथ अन्य जरूरी पूछताछ के लिए लाया गया है। 

आरोपियों की हो रही तलाश

              उमेश कश्यप ने जानकारी दी कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच की दिशा लगातार आगे बढ़ रही है। पुलिस टीम को संभावित स्थानों की ओर रवाना किया गया है। फिलहाल सुरक्षा को ध्यान में रखकर बताना मुश्किल है कि पुलिस और क्या जरूरी कदम उठाने जा रही है।                   

                       आस पास दो पुराने परिचित बदमाश मिले। संजय पाण्डेय

close