मिशन 65+ BJP की नज़र आदिवासी सीटों पर

Shri Mi
4 Min Read

bjp1रायपुर।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, मोर्चा प्रभारी रामप्रताप सिंह, मोर्चा अध्यक्ष सिद्धनाथ पैकरा, मंत्री रामसेवक पैकरा, महेश गागड़ा उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         डॉ. रमन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी आदिवासियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है उन्होंने कहा कि विकास के रास्ते ही हमारे आदिवासी भाई समाज की प्रगति में शामिल होंगे इसे ध्यान रख भारतीय जनता पार्टी अपनी योजनाओं में इन्हें केंद्र में रखती है और इसके सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त हो रहे है।

                            मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आदिवासियों के हित में जो कदम उठाएं हैं वह भारत के आजादी के पश्चात तत्कालीन कांग्रेस सरकार की तुलना में कहीं व्यापक और विकास उन्मुखी है। आज आदिवासी समाज यह महसूस कर रहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर नरेन्द्र मोदी तथा राज्य स्तर पर डॉ. रमन सिंह का नेतृत्व हमारे समाज के हर पहलू को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम ऐसी समाज हितैशी सरकार को 2018 में राज्य में तथा 2019 में केन्द्र में स्थापित करने में सहयोग करें।

                     भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की आजादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस समाज के स्व. वीरनारायण सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंका तथा उन्हें इसके लिए अपने प्राणों की आहूति भी देनी पड़ी।

                   ऐसे समाज को कांग्रेस ने षडय़ंत्रपूर्वक विकास की धारा से जुडऩे नहीं दिया। भारतीय जनता पार्टी के 13 साल के शासन काल में हमने 2 रू. किलो अनाज, उज्जवला गैस योजना, अमृत नमक, प्रयास विद्यालय, बस्तर में सड़कों तथा दूरसंचार का नेटवर्क जैसी अनेकों योजनाएं बनाकर न केवल आदिवासी भाईयों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने का प्रयास किया अपितु उनके अंदर आत्मविश्वास जागृत किया। आज आदिवासी क्षेत्र के नवयुवक प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं।

                कौशिक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें अपने समाज के बीच सरकार के कार्यों को लेकर जाना है और प्रदेश की सभी 29 अनुसूचित जनजाति की सीटों पर विजय प्राप्त कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के मिशन 65 को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि धान का बोनस देकर हमने कांग्रेस को मुद्दा विहिन कर दिया है। अब कार्यकर्ताओं को पूरा जोश के साथ संकल्प लेना है कि 2018 में राज्य में और 2019 में केन्द्र में भाजपा की बहुमत से सरकार बने।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close