गढ़चिरौली में पकड़ाया भाजपा नेता असीम का हत्यारा….पिस्टल सप्लायर भी गिरफ्तार…पैरवाट से बरामद हुआ मौत का सामान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

कांकेर—भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड का फरार आरोपी शूटर को पुलिस ने महाराष्ट्र के गढ़ चिरौली में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पिस्टल सप्लाहयर को दंतेवाड़ा से धर दबोचा है। पुलिस के अनुसार असीम राय हत्याकाण्ड मे अब तक कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जानकारी देते चलें कि आरोपियों ने कांकेर जिला भाजपा उपाध्यक्ष असीम राय को पखांजूर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

 पुलिस ने पखांजूर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय की हत्या के फरार मुख्य आरोपी शूटर विकास तालुकदार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने हत्याकांड में पिस्टर आपूर्ति करने वाले आरोपी सोनू साहू को दंतेवाड़ा से हिरासत में लिया है। असीम राय हत्याकाण्ड में पुलिस ने अब तक कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

 जानकारी देते चलें कि दिनों भाजपा के जिला उपाध्यक्ष असीम राय की पखांजूर में गोली मारकर हत्या को अजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शूटर विकास तालुकदार फरार हो गया था। कांकेर पुलिस ने सूत्रों का सहारा लेकर आरोपी को छानबीनर के दौरान गढ़चिरौली से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी गोपी दास के घर से पैरावट में छिपाकर रखे गए  एमएम पिस्टल, 2 मैग्जीन और  8 बुलेट विकास तालुकदार की निशानदेही पर बरामद किया है।

आरोपी शूटर विकास तालुकदार को पिस्टल आपूर्ति करने वाले आरोपी सोनू साहू  से पुलिस ने अवैध रुप से बिक्री के लिए रख गए 2 पिस्टल, 2 मैग्जीन और 30 राउण्ड बुलेट बरामद किया है। कांकेर पुलिस के अनुसार हत्याकाण्डे में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से शामिल अब तक एक दर्जन लोगों को गिरफ्तारी हुई है।

close