भाजपा महिला मोर्चा का एकदिवसीय प्रदर्शन..कहा ..सरकार वादा निभाए..फिर दूसरे राज्यों को बांटे सिलेन्डर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-(रियाज़ अशरफी)– प्रदेश और जिला भाजपा महिला मोर्चा के आव्हान पर सीपत भाजपा मंडल महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने ग्राम झलमला में शनिवार की दोपहर 3 बजे से सायं 4 बजे तक गैस सिलेंडर को सामने में रखकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया । इस दौरान भाजपा नेत्रियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार पर गरीबों का शोषण  आरोप लगाया।
 
               भाजपा नेत्रियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल वरिष्ठ भाजपा नेत्री नागेश्वरी साहू, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष नंदनी साहू और महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कल्याणी साहू ने कहा  कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तराखण्ड विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में 500 रूपए से कम दाम पर गैस सिलेण्डर (एलपीजी) देने का जो वादा किया है।
 
          छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने के बाद यहां के मुख्यमंत्री उत्तराखंड की जनता को ठगने गये हैं।  महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग किया कि छत्तीसगढ़ में पहले 5 सौ रुपए से कम दाम में रसोई गैस मुहैया कराए। इसके बाद दूसरे राज्यों में वादों का चोला पहनाएं । यदि  उत्तराखंड के लोगों को 500 से कम रुपए में सिलेंडर मिलेगा, तो भला छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने क्या गुनाह किया है। यहां तो कांग्रेस की सरकार है मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ की शासन संभालने से ज्यादा सैर सपाटे में ज्यादा समय दे रहे हैं।
 
             भाजपा नेत्रियों ने बताया कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री से किये गए वादे निभाने की आस लिए बैठी हैं। लेकिन मुख्यमंत्री दीगर राज्यों की जनता के बीच झूठे आस बंधा रहे हैं। आने वाले 5 राज्यों के चुनाव में कांग्रेस को आईना दिख जाएगा।
       
            इस अवसर पर सतरूपा साहू, रेशम साहू, सरिता साहू, रानु साहू, लक्ष्मीन साहू, कलेश्वरी साहू, पंचकुवर साहू, कावेरी साहू , जमुना साहू बड़ी संख्या में महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 
TAGGED: , , ,
close