BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 9 सितंबर को रायपुर मे,बिलासपुर से तीन हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे सम्मेलन मे

Shri Mi
3 Min Read

बिलासपुर।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बिलासपुर जिला से तीन हजार कार्यकर्ता रायपुर जायेंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद दिनांक 9 सितम्बर शुक्रवार को प्रथम छत्तीसगढ़ प्रवास पर प्रदेश प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में प्रातः 11 बजे कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है। कार्यकर्ता सम्मेलन हेतु प्रदेश भाजपा द्वारा जारी अपेक्षित श्रेणी के अनुसार पूरे प्रदेश से राष्ट्रीय पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य भाजपा, राष्ट्रीय मोर्चा पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य, सांसद/विधायक, प्रदेश पदाधिकारी/प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा, पूर्व सांसद/पूर्व विधायक, 2018 विधानसभा प्रत्याशी/2019 लोकसभा प्रत्याशी, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी/प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक/सह संयोजक/प्रदेश की टीम, जिला पदाधिकारी भाजपा/कार्यसमिति सदस्य/मंडल प्रभारी भाजपा, मोर्चा जिला अध्यक्ष/महामंत्री/जिला पदाधिकारी/प्रकोष्ठों के जिला संयोजक/सहसंयोजक, मंडल भाजपा पदाधिकारी/मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत के पार्षदगण, जिला पंचायत/जनपद पंचायत/अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य, शक्ति केन्द्र प्रभारी/संयोजक/सहसंयोजक, बूथ के अध्यक्षगण आदि हजारों की संख्या में भाग लेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

श्री कुमावत ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन तय होने के बाद उपरोक्त श्रेणी अनुसार बिलासपुर जिला से कार्यकर्ता सम्मेलन में रायपुर जाने हेतु मंडल अनुसार सूची बनाकर जिला एवं विधानसभा स्तर की बैठकें आयोजित की गई। भाजपा जिला के सभी 25 मंडल से प्राप्त सूची अनुसार कुल 3264 अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं की रायपुर के कार्यकर्ता सम्मेलन में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा कोटा हेतु अरूण साव प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, बिल्हा धरमलाल कौशिक विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं बिल्हा विधायक, बिलासपुर अमर अग्रवाल पूर्व मंत्री, मस्तूरी डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी विधायक मस्तूरी, बेलतरा रजनीश सिंह विधायक बेलतरा, तखतपुर हर्षिता पाण्डेय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष द्वारा व्यवस्था बनाई गई है, जिसके अनुसार बिलासपुर जिला से कुल 25 बस एवं 400 चार पहिया वाहन से सभी कार्यकर्ता 9 सितम्बर 2022 शुक्रवार को प्रातः 7 से 8 बजे तक अपने-अपने मंडल से रायपुर हेतु प्रस्थान कर रायपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जायेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल ने रायपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन हेतु अपेक्षित श्रेणी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि दिनांक 9 सितम्बर 2022 शुक्रवार को रायपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने हेतु मंडल स्तर पर बनाई गई व्यवस्था अनुसार अपने वाहनों में पार्टी का झंडा लगाकर प्रातः 7 से 8 बजे तक प्रस्थान कर सम्मेलन हेतु निर्धारित समय प्रातः 11 बजे के पूर्व रायपुर में साइंस कॉलेज मैदान पहुॅचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करायें एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में बिलासपुर जिला के कार्यकर्ता के लिए बनाई गई बैठक व्यवस्था के अनुसार बैठकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी का मार्गदर्शन प्राप्त करे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close