ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ही उपाध्यक्ष पर किया बेसबाल से हमला…मैग्नेटो मॉल के सामने की घटना…घायल उपाध्यक्ष अपोलो में भर्ती

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर….मैग्नेटो माल के सामने दो कांग्रेस नेताओं के बीच मारपीट के दौरान यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष को गंभीर चोट पहुंची है। घायल कांग्रेस नेता का नाम विश्वजीत है। विश्वजीत मस्तूरी ब्लाक युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष है। हमला करने वाले का नाम निलेश सिंह ठाकुर है। बताया जा रहा है कि निलेश सिंह ठाकुर म्स्तूरी ब्लाक युवा कांग्रेस का अध्यक्ष है।

 करीब साढ़े आठ बजे के आसपास मैग्नटो माल के सामने दो कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर मारपीट हुई है। मारपीट के दौरान कांग्रेस का एक युवा नेता को गंभीर चोट पहुंची है। घायल युवा कांग्रेस नेता का नाम विश्वजीत है। बताया जा रहा है कि विश्वजीत मस्तुरी ब्लाक युवा कांग्रेस का उपाध्यक्ष है।

 मारपीट में शामिल दुसरे कांग्रेस नेता का नाम निलेश सिंह ठाकुर है। निलेश मस्तूरी ब्लाक युवा कांग्रेस का अध्यक्ष है। किसी बात को लेकर दोनो के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद मौका पाते ही  मस्तूरी ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष निलेश सिंह ने अपने ही उपाध्यक्ष पर बेसबाल से हमला कर दिया। 

    बेसबाल के हमले में कांग्रेस नेता विश्वजीत को गंभीर चोट पहुंची है। इलाज के लिए कांग्रेस नेता को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि विश्वजीत की हालत गंभीर है। मारपीट की जानकारी तारबाहर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को मिली। मौके पर पहुंचकर पेट्रोलिंग पार्टी ने दोनो युवा नेताओं का झगड़ा शांत कराया। बताया जा रहा है कि अपोलो में भर्ती विश्वजीत शहर के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता का बहुत करीबी है।

जानकारी के अनुसार मारपीट के दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष निलेश को भी चोट पहुंची है। मामले में सिविल थाना प्रभारी परिवेष तिवारी ने बताया कि फिलहाल अभी तक कोई भी व्यक्ति एफआईआर दर्ज नहीं कराया है। जल्द ही आरोपी को गिऱफ्त में लेकर कानूनी कार्रवाई को अंजा्म दिया जाएगा।

close