हड़ताली कर्मचारी के पेशाब से निकला खून…दूसरा संविदाकर्मी मेकाहारा में भर्ती…फिर भी कर्मियों ने पीछे हटने से किया इंकार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-हवा पानी बिजली बादल  सामना करने के साथ और अन्य प्रकार के दबाव के बाद भी सर्व विभागीय संविदाकर्मियों ने लगातार 19 वें दिन भी हड़ताल किया। इस दौरान एक संविदाकर्मी के पेशाब से खून आने और  तबीयत खराब होने के बाद भी संविदाकर्मी हड़ताल छोड़ने को तैयार नहीं है। जबकि एक अन्य संविदाकर्मी को नाजुक हालत में मेकाहारा में भर्ती किया गया। बावजूद इसके प्रदेश के सभी संविदाकर्मी नियमितिकरण की मांग को लेकर डटे हुए हैं।
सर्व विभागीय संवीदा कर्मचारी महासंघ के लगातार 19 वें दिन भी हड़ताल किया। सभी संविदाकर्मियों ने नियमितीकरण की मॉग पूरी होने तक हड़ताल से वापस होने से इंकार कर दिया है। संविदाकर्मियों ने एलान किया है कि चाहे जान चली जाए..हम बिना नियमितिकरण के वापस लौटने वाले नहीं है। सरकार को जनघोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा करना ही होगा।
सर्वविभागीय संविदाकर्मी के नेता श्याम मोहन दुबे ने बताय किी अनशव पर बैठे साथी लगातार बीमार पड़ रहे है। लेकिन मानसिक रूप से मजबूत हैं। हवा पानी बिजली और दबाव का लगातार सामना भी कर रहे हैं। श्याम दुबे ने कहा कि हड़ताल पर बठे साथियो की अचानक तबीयत खराब हो गयी है।
एक साथी की अचानक तबीयत खराब हो गयी। नाजुक हालत साथी को ईलाज के लिए तत्काल मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक हड़ताली के पेशाब से खून आना शुरू हो गया। हड़ताली को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। स्थिति बहुत नाजुक है।
हड़ताली साथीयो में छत्तीसगढ़ सरकार के आचरण को लेकर भारी आक्रोश है। अभी तक हमे पूछने तक कोई नहीं आया है। हज़ारों की भीड़ में हड़ताली सरकार से लगातार नियमितीकरण की मॉग कर रहे है। जबकि सरकार कुछ बोल नहीं रही है। यह जानते हुए भी कि चुनाव के समय  वादा किया कि सभी संविदाकर्मियों को नियमित किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने संकल्प भी लिया था कि जनघोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को सरकार बनते ही पूरा किया जाएगा।
close