आकाल की चिंता आप नहीं…सरकार करेंगी..सीएम ने मरवाही में..दिया करोंड़ों का तोहफा…कहा..मत करें चिंता

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—मरवाही विधानसभा क्षेत्र के लोहारी-चलचली गांव के मैदान में आयोजित तेंदुपत्ता बोनस तिहार कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल होने वन मंत्री महेश गागड़ा,केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री विष्णु देव साय का भी हेलीकॉप्टर उतरा। हेलिपैड पर कोरबा सांसद डॉ बंशीलाल महतो,जांजगीर सांसद कमला देवी पाटले,बिलासपुर सांसद लखन साहू,महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश सिंह,महापौर किशोर राय, समीरा पैकरा समेत ने अतिथियों का स्वागत किया। बोनस तिहार कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टालो का निरीक्षण किया। हितग्राहियों को उज्वला गैस,सायकल, ट्राइसाइकिल, बजुर्गो को छड़ी का वितरण किया। कार्यक्रम में 25-30 हजार से मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        कार्यक्रम को मुख्यमंत्री ने संबोधित किया। डॉ.रमन सिंह ने कहा किसान और तेंदूपत्ता बोनस तिहार जैसे आयोजनों से आम जनता में भारी खुशी है। सरकार 90 समितियों के 97000 हितग्राहियों को 24 करोड़ 58 लाख का तेंदुपत्ता बोनस देने आयीं है। तेंदूपत्ता संग्रह करने वाले भाई बहनों को 2003 में केवल 400 रुपये मानक बोरा मिलता था.. अब 2500 रुपये प्रति बोरा दिया जा रहा है। बच्चों को स्कूल,कॉलेज ,आईटीआई, मेडिकल और इंजीनियरिंग पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति दी जा रही है। 14 लाख संग्राहकों को चरणपादुका देने की बात पर दिल्ली में लोग ताज्जुब करते है। साडी और जन श्री बीमा योजना भी शुरू कर दिया गया है।

                      मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिलासपुर जिले में 4 लाख लोगों का स्मार्ट कार्ड बनाया गया है। राशि को भी 30 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया है। प्रधानमंत्री ने जिले के 35 लाख बहनों को 200 रुपये में गैस चूल्हा और सिलेंडर देने का एलान किया है।16 लाख सिलेंडर बाटे जा चुके है। 20 लाख गैस चूल्हा और सिलेंडर वितरण किया जाना है।

               डॉ.रमन सिंह ने जनप्रतिनिधियो को योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगो तक पहुँचाने को कहा।सीएम ने लाडली नोनी योजना का भी जिक्र किया। उन्होने कहा कि जन्म लेते ही बच्ची के खाते में 5000 रुपये और हर साल सरकार mukhiyamantri samil hue marwahi me bonus tihar karyakaram me (7)5000 रुपये जमा करेगी। 18 साल होने पर बच्ची को 1 लाख रूपए मिलेंगे। योजना के तहत 0 से 5 साल तक कि बच्ची का पंजीयन किया जाना है।

                      मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में मीडियावाले पूछते हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐसी कौन सी योजना चल रही है कि तीन बार से जनता उनके साथ है। मैने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थाटन योजना से लाखों लोगो को पुण्य लाभ मिला। खाद्यान्न सुरक्षा योजना से लोगों को राहत मिली। इसी का परिणाम है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है।

                        भीड़ को सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कौशल योजना से युवाओं को पैरों में पर खड़ा किया जा हा है। 1 लाख से अधिक बेरोजगार युवक रोजगार पर लग गए हैं। सीएम ने कहा कि अप्रैल 2018 तक जिले के साथ साथ प्रदेश के सभी गांवों का विद्युतीकरण हो जाएगा। साढ़े चार लाख सोलर पंप किसानों को सस्ते दर पर दिया जा रहा है।

                 mukhiyamantri samil hue marwahi me bonus tihar karyakaram me (8)     रमन सिंह ने बताया कि वनाधिकार पट्टा देने के साथ भूमि समतलीकरण का काम भी मनरेगा में शामिल किया जाएगा। 150 दिन मनरेगा मजदूरी देने के साथ ही क्षेत्र में कुए की खुदाई निशुल्क होगी। संस्थागत प्रसव 75 प्रतिशत से बढ़ाकर100 प्रतिशत करना है। महिलाओं से कहा कि 102 का उपयोग करे। स्वास्थ्य स्मार्ट कार्ड से इलाज कराएं।

                 रमन सिंह ने बताया कि सरकार स्काई योजना शुरू करने जा रही है। योजना के तहत 55 लाख लोगों को स्मार्टफोन दिया जाएगा। जनधन,आधार और मोबाइल एक साथ जुड़ जाएंगे। कैशलेस ट्रांजेक्शन शुरू हो जाएगा। घर बैठे सारा काम मोबाइल से होने लगेगा। बेहतर कनेक्टिवीटी के लिए मोबाइल टॉवर लगाए जाएंगे।

               प्रदेश के मुखिया ने कहा कि अकाल की चिंता आप नहीं सरकार करेगी। मुआवजा, फसल बीमा का भुगतान किया जाएगा। सीएम ने आश्वासन दिया कि मरवाही सिवनी सड़क मार्ग निर्माण पर 35 करोड़ रूपए खर्च किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने करीब 15 तेंदुपत्ता संग्रहकर्ताओं को प्रतीकात्मक चेक वितरण किया।

close