बोनस तिहार के नाम पर पैसे की बर्बादी का विरोध कर रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

Chief Editor
3 Min Read

[wds id=”14″]
bonus tihar 1बिलासपुर।बोनस तिहार का विरोध कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने दो अलग-अलग जगह पर गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेसी मांग कर रहे थे कि केवल बोनस देने से कुछ नहीं होगा, किसानों की हलत सुधारने के लिए धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाना चाहिए। कांग्रेसियों का विरोध इस बात को लेकर भी है कि एक तरफ किसान आत्महत्या कर रहे हैं और दूसरी तरफ सरकार बोनस के नाम पर जश्न मना रही है- पैसे की बर्बादी कर रही है।जैसा कि मालूम है कि बोनस तिहार की शुरूआत के लिए बिलासपुर के साइंस कॉलेड मैदान में मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह का कार्यक्रम था। कांग्रेसियों ने इसके विरोध का एलान कर रखा था। तयशुदा कार्यक्रम के तहत कांग्रेसी अलग-अलग ग्रुप में निकले और साइंस कॉलेज मैदान की ओर रवाना हुए। लेकिन बीच में ही पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया। एक ग्रुप को प्रताप चौक के पास गिरफ्तार किया गया। जिसमें मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया , प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष – राजेन्द्र शुक्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष – नरेन्द्र बोलर और किसान कांग्रेस के सुनील शुक्ला , विजय केशरनवानी ,महेश दुबे-सहित 50- से अधिक लोग शामिल थे। सभी को रोककर गिरफ्तारी के बाद पुलिस सिरगिटी थाने ले गई।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

bonus tihar 2                                                   कांग्रेसियों के दूसरे ग्रुप को पुलिस ने सरकंडा थाने के पास रोक लिया। जिसमें अजय सिंह-अनिल चौहान की अगुवाई में करीब 150 कांग्रेसी शामिल थे। सभी को गिरफ्तारी के बाद पुलिस तोरवा थाने ले गई। इस ग्रुप में महिलाएं भी शामिल थीं। लेकिन पुलिस ने उन्हे जाने दिया।कांग्रेसियों का कहना है कि एक तरफ अपनी बदहाली की वजह से किसान आत्महत्या कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बोनस तिहार के नाम पर पैसे की बर्बादी हो रही है। बोनस से कुछ नहीं होगा। अगर किसानों का भला करना है तो धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाना चाहिए। कांग्रेसियों ने यह भी कहा कि रमन सरकार की पुलिस दमन चक्र चला रही है। लेकिन इससे विरोध को दबाया नहीं जा सकता।

close